Get App

सेबी ने कार्वी स्टॉक ब्रोकिंग का रजिस्ट्रेशन रद्द किया, डिफॉल्टर और शेयर बाजार से बाहर हो चुकी है कंपनी

सेबी ने 31 मई को जारी आदेश में कार्वी ब्रोकिंग का रजिस्ट्रेशन रद्द करने का फैसला किया है। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है। कार्वी पर ग्राहकों को धोखा देकर उनके शेयर गलत तरीके से गिरवी रखकर फंड जुटाने का आरोप है

MoneyControl Newsअपडेटेड May 31, 2023 पर 7:15 PM
सेबी ने कार्वी स्टॉक ब्रोकिंग का रजिस्ट्रेशन रद्द किया, डिफॉल्टर और शेयर बाजार से बाहर हो चुकी है कंपनी
सेबी ने 28 अप्रैल 2023 को कार्वी के प्रमोटर्स को सात साल तक मार्केट से दूर रहने का फैसला सुनाया था

मार्केट रेगुलेटर सेबी ने कार्वी स्टॉक ब्रोकिंग का रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट कैंसिल कर दिया है। सेबी ने 31 दिसंबर को इस मामले में एक आदेश जारी कर दिया है। सेबी ने 28 अप्रैल 2023 को कार्वी के प्रमोटर्स को सात साल तक मार्केट में एंट्री करने पर पाबंदी लगाने का फैसला सुनाया था। दरअसल, कंपनी ने कई स्कैम और गड़बड़ियां की थीं जिसके बाद सेबी को यह फैसला लेना पड़ा। कार्वी ब्रोकिंग फर्म ने ग्राहकों को धोखा देते हुए उनके शेयर गिरवी रखकर फंड जुटाए थे। सेबी इस मामले की भी जांच कर रही थी कि कार्वी ने नियमों का जो उल्लंघन किया है उसमें रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेशन रद्द या खारिज हो सकता है या नहीं।

कार्वी अपनी सभी जिम्मेदारियां निभाएगा

किसी भी तरह के बकाए की जिम्मेदारी कार्वी स्टॉक ब्रोकिंग लिमिटेड की होगी। सेबी ने 31 मई को जारी अपने ऑर्डर में कहा है, "रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट रद्द होने के बावजूद किसी ब्रोकरेज फर्म बीच में छोड़े गए किसी भी काम के लिए जिम्मेदार रहेगा। इसके साथ ही सेबी का जो भी बकाया है उसे भी चुकाना होगा।"

सेबी ने बताया कि यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है। इस मामले में 27 मई, 2022 को कार्वी ब्रोकिंग फर्म को नोटिस भेजा गया था। कार्वी ब्रोकिंग को पिछले साल नवंबर में ही डिफॉल्टर घोषित कर दिया गया था। साथ ही कंपनी को शेयर मार्केट से भी बाहर कर दिया गया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें