Get App

सेबी चीफ तुहिन कांत पांडेय ने निवेशकों का डर दूर किया, कहा-इंडियन मार्केट पूरी तरह स्ट्रॉन्ग और सुरक्षित

सेबी चीफ ने कहा कि उनकी कोशिश ट्रस्ट, ट्रांसपेरेंसी, टेक्नोलॉजी और टीम वर्क को बढ़ावा देने की है। उन्होंने सेबी और इसके इकोसिस्टम के बीच परस्पर विश्वास पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि हितों के टकराव से जुड़े मसलों पर फिर से विचार हो रहा है

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 12, 2025 पर 4:32 PM
सेबी चीफ तुहिन कांत पांडेय ने निवेशकों का डर दूर किया, कहा-इंडियन मार्केट पूरी तरह स्ट्रॉन्ग और सुरक्षित
तुहिन कांत पांडेय ने कहा कि इज ऑफ डूइंग बिजनेस के साथ बैलेंस रेगुलेटरी ओवरसाइट जरूरी है।

सेबी प्रमुख तुहिन कांत पांडेय ने दुनियाभर के स्टॉक मार्केट्स में उतारचढ़ाव के बीच बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि इंडियन मार्केट्स पूरी तरह से स्ट्रॉन्ग बने हुए हैं। टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए इंटरव्यू में उन्होंने ये बातें कहीं। उन्होंने बतौर सेबी प्रमुख अपनी प्राथमिकताओं के बारे में भी बताया। उन्होंने कहा कि उनका फोकस इनवेस्टमेंट प्रोटेक्शन, मार्केट्स के डेवलपमेंट और मार्केट के रेगुलेशन पर है।

चार चीजों पर है सेबी का फोकस

सेबी चीफ ने कहा कि उनकी कोशिश ट्रस्ट, ट्रांसपेरेंसी, टेक्नोलॉजी और टीम वर्क को बढ़ावा देने की है। उन्होंने सेबी और इसके इकोसिस्टम के बीच परस्पर विश्वास पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि हितों के टकराव से जुड़े मसलों पर फिर से विचार हो रहा है। उन्होंने कहा, "रेगुलेशन रिस्क के हिसाब से होना चाहिए। अगर रिस्क ज्यादा है तो ज्यादा स्क्रूटनी की जरूरत है। अगर किसी चीज की बारीक स्तर पर निगरानी नहीं हो सकती तो हमें उसमें नहीं पड़ना चाहिए।" उन्होंने कहा कि पुराने नियमों की भी समीक्षा होगी और उन्हें आसान बनाने के उपाय होंगे।

निवेशकों को चिंता करने की जरूरत नहीं

सब समाचार

+ और भी पढ़ें