Get App

SEBI भी IndusInd Bank में फ्रॉड की जांच कर रहा, जानिए सेबी चीफ तुहिन कांत पांडेय ने क्या कहा

सेबी चीफ तुहिन कांत पांडेय ने 22 मई को कहा कि कैपिटल मार्केट रेगुलेटर इस बात की जांच कर रहा है कि इंडसइंड बैंक में क्या किसी नियम का उल्लंघन हुआ है। कुछ खबरों में बैंक के कुछ सीनियर अफसरों पर इनसाइडर ट्रेडिंग में शामिल होने की भी जानकारी दी गई है। इनसाइडर ट्रेडिंग को गंभीर अपराध माना जाता है

Edited By: Rakesh Ranjanअपडेटेड May 22, 2025 पर 2:30 PM
SEBI भी IndusInd Bank में फ्रॉड की जांच कर रहा, जानिए सेबी चीफ तुहिन कांत पांडेय ने क्या कहा
इंडसइंड बैंक ने 21 मई को मार्च तिमाही के नतीजों का ऐलान किया। 18 साल बाद किसी तिमाही में बैंक को लॉस उठाना पड़ा है।

सेबी चीफ तुहिन कांत पांडेय ने इंडसइंड बैंक मामले में बड़ा बयान दिया है। उन्होंने 22 मई को कहा कि कैपिटल मार्केट रेगुलेटर इस बात की जांच कर रहा है कि इंडसइंड बैंक में क्या किसी नियम का उल्लंघन हुआ है। इंडसइंड बैंक ने खुद एक नए फ्रॉड का खुलासा किया है। कुछ खबरों में बैंक के कुछ सीनियर अफसरों पर इनसाइडर ट्रेडिंग में शामिल होने की भी जानकारी दी गई है। बैंक ने मार्च में डेरिवेटिव अकाउंटिंग में लैप्सेज सकी जानकारी दी थी। अब बैंक ने माइक्रोफाइनेंस अकाउंटिंग में फ्रॉड का खुलासा किया है। इससे बैंक के ग्राहकों और निवेशकों में डरे हुए हैं।

RBI पहले से इंडसइंड बैंक मामले की जांच कर रहा

Tuhin Kanta Pandey ने दिल्ली में एक प्रोग्राम में 22 मई को कहा, "RBI इंडसइंड बैंक में अकाउंटिंग लैप्सेज की जांच कर रहा है। जहां तक इस मामले में सेबी की जांच का सवाल है तो वह जांच कर रहा है। यह आरबीआई का अधिकार क्षेत्र है। लेकिन, अगर किसी ने नियमों का गंभीर उल्लंघन किया है तो सेबी उसकी जांच कर रहा है।" सेबी चीफ के इस बयान को काफी अहम माना जा रहा है। इंडसइंड बैंक पहले से ही आरबीआई की करीबी जांच के दायरे में है।

कुछ अफसरों के इनसाइडर ट्रेडिंग में शामिल होने का शक

सब समाचार

+ और भी पढ़ें