Get App

F&O Expiry: सेबी ने एक्सपायरी के लिए सिर्फ मंगलवार या गुरुवार का विकल्प दिया, जानिए क्या है इसका मतलब

SEBI के नए सर्कुलर के मुताबिक, हर एक्सचेंज को सिर्फ एक वीकली बेंचमार्क इंडेक्स ऑप्शंस कॉन्ट्रैक्ट की इजाजत दी जाएगी। इसकी एक्सपायरी मंगलवार या गुरुवार को हो सकती है। बेंचमार्क इंडेक्स ऑप्शंस के अलावा बाकी सभी इक्विटी डेरिवेटिव कॉन्ट्रैक्ट्स की एक्सपायरी हर महीने के आखिरी हफ्ते में चुने गए दिन यानी मंगलवार या अंतिम गुरुवार को होगी

MoneyControl Newsअपडेटेड May 27, 2025 पर 9:55 AM
F&O Expiry: सेबी ने एक्सपायरी के लिए सिर्फ मंगलवार या गुरुवार का विकल्प दिया, जानिए क्या है इसका मतलब
रेगुलेटर ने एक्सचेंजों से यह भी कहा है कि एक्सपायरी डेज में किसी तरह का बदलाव करने से पहले उन्हें सेबी की इजाजत लेनी पड़ेगी।

सेबी ने डेरिवेटिव एक्सपायरी के दिनों को लेकर एक सर्कुलर जारी किया है। रेगुलेटर की तरफ से 26 मई को एक्सचेंजों के लिए इश्यू इस सर्कुलर में कहा गया है कि डेरिवेटिव कॉन्ट्रैक्ट्स की एक्सपायरी सिर्फ मंगलवार या गुरुवार को होगी। रेगुलेटर ने एक्सचेजों को इक्विटी डेरिवेटिव के एक्सपायरी डेज के लिए नए सिरे से अप्लाई करने को कहा है। अभी एनएसई में इक्विीट डेरिवेटिव कॉन्ट्रैक्ट्स की एक्सपायरी गुरुवार को होती है और बीएसई में मंगलवार को होती है।

एक्सपायरी के लिए सिर्फ मंगलवार या गुरुवार का विकल्प

SEBI के नए सर्कुलर के मुताबिक, हर एक्सचेंज को सिर्फ एक वीकली बेंचमार्क इंडेक्स ऑप्शंस कॉन्ट्रैक्ट की इजाजत दी जाएगी। इसकी एक्सपायरी मंगलवार या गुरुवार को हो सकती है। बेंचमार्क इंडेक्स ऑप्शंस के अलावा बाकी सभी इक्विटी डेरिवेटिव कॉन्ट्रैक्ट्स की एक्सपायरी हर महीने के आखिरी हफ्ते में चुने गए दिन यानी मंगलवार या अंतिम गुरुवार को होगी। सेबी ने इस बारे में 27 मार्च को एक कंसल्टेशन पेपर इश्यू किया था। इसमें एक्सपायरी के लिए दिन निश्चित करने की बात कही गई थी।

एक्सचेंजों को 15 जून तक सौंप देना होगा अपना प्रस्ताव

सब समाचार

+ और भी पढ़ें