Get App

MTF पर सेबी की सख्ती की सुगबुगाहट से हिल गया ब्रोकरेज बाजार! 2% टूटे Angel One और BSE के शेयर

SEBI Chief on MTF Limit: बाजार नियामक सेबी मार्जिन ट्रेडिंग फैसिलिटी यानी MTF पर जल्द ही बड़ा फैसला ले सकती है। SEBI MTF लिमिट को शेयरों के फ्री फ्लोट से जोड़ने के प्रस्ताव पर विचार कर रहा है। चेयरमैन तुहिन कांत पांडे ने बुधवार, 18 नवंबर को बताया कि इस पर विचार चल रहा है, अभी कोई अंतिम फैसला नहीं लिया गया है। उनके इस बयान के बाद Angel One और BSE जैसे कैपिटल मार्केट शेयरों में 2 फीसदी तक की गिरावट दर्ज की गई। जानिए ब्रोकरेज इस पर क्या कह रहे हैं

Curated By: Abhishek Guptaअपडेटेड Nov 18, 2026 पर 12:57 PM
MTF पर सेबी की सख्ती की सुगबुगाहट से हिल गया ब्रोकरेज बाजार! 2% टूटे Angel One और BSE के शेयर
पिछले दो वर्षों में भारत की MTF बुक लगभग दोगुनी होकर ₹1.5 लाख करोड़ पर पहुंच गई है

SEBI MTF Curbs Update: सेबी के चेयरमैन तुहिन कांत पांडे ने बुधवार, 18 नवंबर को CNBC-TV18 से बातचीत में कहा कि बाजार नियामक मार्जिन ट्रेडिंग फैसिलिटी (MTF) की सीमा को किसी शेयर के 'फ्री फ्लोट' से जोड़ने के प्रस्ताव पर विचार कर रहा है। वैसे उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि इस संबंध में अभी तक कोई अंतिम निर्णय नहीं लिया गया है। इसके साथ ही उन्होंने बाजार के किसी भी सेगमेंट के ट्रेडिंग घंटे बढ़ाने की योजना से भी साफ इनकार कर दिया।

सेबी चेयरमैन के इस बयान के बाद बुधवार को दोपहर के शुरुआती कारोबार में कैपिटल मार्केट से जुड़े शेयरों में दबाव देखने को मिला। एंजेल वन और बीएसई के शेयर 2 प्रतिशत तक टूट गए, जबकि ग्रो के शेयर सपाट कारोबार करते नजर आए।

फ्री फ्लोट नियम का कितना असर? जेफरीज की रिपोर्ट

ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म जेफरीज ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि वर्तमान में कुल MTF बुक का केवल 4 प्रतिशत हिस्सा ही ऐसे शेयरों में है, जहां एक्सपोजर फ्री फ्लोट के 10 प्रतिशत से अधिक है। अगर इस सीमा को घटाकर 5 प्रतिशत किया जाता है, तो यह आंकड़ा बढ़कर 23 प्रतिशत हो जाएगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें