सीधा सौदा- ऐसे 20 स्टॉक्स जिसमें ट्रेड लेकर निवेशक और ट्रेडर्स कर सकते हैं इंट्राडे में दमदार कमाई

ASHOK LEYLAND पर एक एक्सपर्ट ने Green सिग्नल दिया है। उनका कहना है कि Q4 में आय सालाना आधार पर 8,744 करोड़ रुपये से बढ़कर 11,626 करोड़ रुपये रही। EBITDA चौथी तिमाही में 776 करोड़ रुपये से बढ़कर 1,276 करोड़ रुपये रहा। कंपनी ने चौथी तिमाही में 2.6 रुपये/शेयर डिविडेंड का ऐलान किया

अपडेटेड Aug 27, 2023 पर 12:22 AM
Story continues below Advertisement
MACROTECH DEVELOPERS पर दूसरे एक्सपर्ट ने Red सिग्नल दिया है। उनका कहना है कि कंपनी का मुनाफा Q1 में 32% गिरकर 178 करोड़ रुपये रहा
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    अशोक लीलैंड के चौथी तिमाही के मजबूत नतीजे आये। चौथी तिमाही में कंपनी का EBITDA 56% बढ़ा। इस दौरान मार्जिन में 2% से ज्यादा की बढ़त देखने को मिली। जबकि Dixon Tech के रिजल्ट भी अनुमान से कहीं बेहतर रहे। कंपनी के मुनाफे में 28% का उछाल नजर आया। चौथी तिमाही में बायोकॉन के नतीजे उम्मीद से अच्छे रहे हैं। मुनाफा 31% बढ़ा जबकि मार्जिन में भी सुधार नजर आया। इन सभी स्टॉक्स पर आज बाजार की नजरें रहेंगी। इसके साथ ही सीएनबीसी-आवाज़ पर सीधा सौदा शो में बाजार खुलने से पहले निवेशकों को ट्रेडिंग के लिए AMARA RAJA BATTERIES और FORTIS HEALTH सहित 20 दमदार स्टॉक्स सुझाये गये हैं। जानते हैं कप्तानों ने अपनी-अपनी टीमों में आज किन स्टॉक्स को शामिल किया है-

    आशीष वर्मा की टीम

    1. ASHOK LEYLAND (Green)

    सालाना आधार पर Q4 में आय 8,744 करोड़ रुपये से बढ़कर 11,626 करोड़ रुपये रही। Q4 में EBITDA 776 करोड़ रुपये से बढ़कर 1,276 करोड़ रुपये रही। Q4 में EBITDA मार्जिन 8.9% से बढ़कर 11% रही। Q4 में कंपनी ने 2.6 रुपये/शेयर डिविडेंड का ऐलान किया


    2. AMARA RAJA BATTERIES (Green)

    सालाना आधार पर Q4 में मुनाफा 99 करोड़ रुपये से बढ़कर 139 करोड़ रुपये रहा। Q4 में आय 2,181 करोड़ रुपये से बढ़कर 2,429 करोड़ रुपये रही

    3. LINDE INDIA (Green)

    सालाना आधार पर Q4 में मुनाफा 66 करोड़ रुपये से बढ़कर 99 करोड़ रुपये रहा। Q4 में आय 534 करोड़ रुपये से बढ़कर 630 करोड़ रुपये रही

    4. BIKAJI FOODS INTERNATIONAL (Green)

    सालाना आधार पर Q4 में मुनाफा 25 करोड़ रुपये से बढ़कर 38 करोड़ रुपये रहा। Q4 में आय 399 करोड़ रुपये से बढ़कर 462 करोड़ रुपये रही

    5. KHADIM INDIA (Green)

    सालाना आधार पर Q4 में मुनाफा 3 करोड़ रुपये से बढ़कर 4 करोड़ रुपये रहा। Q4 में आय 156 करोड़ रुपये से बढ़कर 159 करोड़ रुपये रही

    6. CMS INFO SYSTEMS (Green)

    सालाना आधार पर Q4 में मुनाफा 64 करोड़ रुपये से बढ़कर 80 करोड़ रुपये रहा। Q4 में आय 444 करोड़ रुपये से बढ़कर 501 करोड़ रुपये रही

    7. MAHINDRA CIE AUTOMOTIVE (Red)

    महिंद्रा CIE आटो में 3.2% की ब्लॉक डील संभव है। प्रोमोटर M&M ब्लॉक डील से हिस्सा बेच सकता है। प्रोमोटर M&M पूरी 3.2% हिस्सेदारी बेच सकता है। मौजूदा भाव से 5-6% डिस्काउंट पर डील संभव है

    8. ORIENT BELL (Red)

    सालाना आधार पर Q4 में मुनाफा 17 करोड़ रुपये से घटकर 6 करोड़ रुपये रहा। Q4 में आय 216 करोड़ रुपये से घटकर 200 करोड़ रुपये रही

    9. TAMILNADU PETRO PRODUCTS (Red)

    तिमाही आधार पर Q4 में मुनाफा 25 करोड़ रुपये से घटकर 10 करोड़ रुपये रहा। Q4 में आय 511 करोड़ रुपये से घटकर 479 करोड़ रुपये रहा

    10. METRO BRANDS (Red)

    सालाना आधार पर Q4 में मुनाफा 69 करोड़ रुपये से घटकर 68 करोड़ रुपये रहा। Q4 में EBITDA मार्जिन 32.2% से घटकर 26.4% रही

    नीरज वाजपेयी की टीम

    1- SEQUENT SCIENTIFIC (Red)

    कंपनी Q4 में मुनाफे से घाटे में आई। कंपनी को सालाना आधार पर Q4 में 9 करोड़ रुपये मुनाफे के मुकाबले 94 करोड़ रुपये का घाटा हुआ।

    Q4 में आय 5% घटी जो कि 384 करोड़ रुपये से घटकर 367 करोड़ रुपये रही

    2- THYROCARE (Red)

    सालाना आधार पर Q4 के कमजोर नतीजों की वजह से शेयर में गिरावट की आशंका है। Q4 में मुनाफा 21 करोड़ रुपये से घटकर 13 करोड़ रुपये रहा

    3- FORTIS HEALTH (Green)

    सालाना आधार पर Q4 में मुनाफा 87 करोड़ रुपये से बढ़कर 138 करोड़ रुपये रहा। Q4 में आय 1378 करोड़ रुपये से बढ़कर 1643 करोड़ रुपये रही

    4- BIOCON (Green)

    सालाना आधार पर Q4 में मुनाफा 239 करोड़ रुपये से बढ़कर 313 करोड़ रुपये रहा। Q4 में आय 2,409 करोड़ रुपये से बढ़कर 3,774 करोड़ रुपये रही

    5- JSW ENERGY (Red)

    सालाना आधार पर Q4 में मुनाफा 864 करोड़ रुपये से घटकर 272 करोड़ रुपये रहा। Q4 में EBITDA 1,132 करोड़ रुपये से घटकर 745 करोड़ रुपये रहा

    6-JOHNSON CONTROL (Red)

    सालाना आधार पर Q4 में कंपनी मुनाफे से घाटे में आई। Q4 में 16 करोड़ रुपये मुनाफे की जगह 1 करोड़ रुपये का घाटा हुआ। Q4 में आय 21% घटी। आय 694 करोड़ रुपये से घटकर 548 करोड़ रुपये रही

    7-POLYPLEX CORP (Green)

    प्रमोटर ने AGP Holdco को 24.27% हिस्सा बिक्री की मंजूरी दी

    8-L&T (Green) 

    जेफरीज की शेयर पर खरीदारी की सलाह है। लक्ष्य 2,900 रुपये/शेयर तय किया है

    9-GODREJ CONSUMER (Green)

    HSBC की शेयर पर खरीदारी की सलाह है और इसका लक्ष्य 1,180 रुपये/शेयर तय किया है

    10-FINOLEX IND (Green)

    इंवेस्टेक की शेयर पर खरीदारी की सलाह है और इसका लक्ष्य 245 रुपये/शेयर तय किया है

    (डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।