सीधा सौदा- ऐसे 20 स्टॉक्स जिसमें ट्रेड लेकर निवेशक और ट्रेडर्स कर सकते हैं इंट्राडे में दमदार कमाई

DELTA CORP पर एक एक्सपर्ट ने Red सिग्नल दिया है। उनका कहना है कि अब हार्स रेसिंग, कसीनो और ऑनलाइन गेमिंग पर 28% टैक्स लगेगा। इस पर 28% टैक्स लगाने का फैसला GST काउंसिल की बैठक में किया गया है। 28% टैक्स कुछ संशोधनों के साथ लगेगा। एंट्री फीस पर भी GST लगाने का निर्णय किया गया है

अपडेटेड Jul 12, 2023 पर 9:05 AM
ASHIANA HOUSING पर एक एक्सपर्ट ने Green सिग्नल दिया है। उनका कहना है कि आज कंपनी बोर्ड की शेयर बायबैक प्रस्ताव पर बैठक होगी
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    कच्चे तेल में तेजी नजर आ रही है। कच्चा तेल का भाव 10 हफ्तों की ऊंचाई पर पहुंचा। कच्चा तेल 1 दिन में करीब 2.50% चढ़ा। ब्रेंट का भाव $80 के करीब पहुंचा। जबकि WTI का भाव $75 के करीब पहुंचा। इसकी वजह से OMCs, पेंट, सीमेंट और एविएशन शेयरों में एक्शन दिख सकता है। इन शेयरों के एक्शन पर बाजार की नजरें रहेंगी। वहीं सीएनबीसी-आवाज़ पर सीधा सौदा शो में बाजार खुलने से पहले निवेशकों को ट्रेडिंग के लिए DELTA CORP और ASHIANA HOUSING सहित 20 दमदार स्टॉक्स सुझाये गये हैं। इसमें अपनी समझ और विश्लेषण के साथ निवेश करके निवेशक अच्छी कमाई कर सकते हैं।

    आशीष वर्मा की टीम

    1. ONGC (Green)

    क्रूड 10 हफ्तों की ऊंचाई पर पहुंचा। क्रूड 1 दिन में करीब 2.50% चढ़ा। ब्रेंट का भाव $80 के करीब पहुंचा


    2. SIEMENS (Green)

    रेलवे का 1 ट्रिलियन से सिग्नल सिस्टम के रीडेवलपमेंट का प्लान है। रेलवे का फोकस पूरी तरह से इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम बनाने पर है। रखरखाव में कटौती, छेड़छाड़ रोकने में मदद मिलेगी

    3. ASHIANA HOUSING (Green)

    शेयर बायबैक प्रस्ताव पर आज कंपनी बोर्ड की बैठक होगी

    4. HAPPIEST MINDS TECHNOLOGIES (Red)

    कंपनी ने 972.16 रुपये/शेयर के फ्लोर प्राइस पर QIP लॉन्च किया। QIP के जरिए 500 करोड़ रुपये जुटाने की योजना है

    5. INTERGLOBE AVIATION (Green)

    बेहतर ग्लोबल संकेतों की वजह से शेयर में तेजी की उम्मीद है

    6. PVR INOX (Green)

    आज सिनेमाघरों में मिशन इंपॉसिबल रिलीज होगी। नई रिलीज की वजह से शेयर में तेजी की उम्मीद है

    7. LTIMINDTREE (Green)

    कंपनी निफ्टी 50 में HDFC LTD की जगह लेगी। कंपनी के शेयर में 9.5 करोड़ डॉलर के इनफ्लो संभव हैं

    8. JSW STEEL (Green)

    कंपनी सेंसेक्स में HDFC LTD की जगह लेगी। कंपनी के शेयर में 16 करोड़ डॉलर के इनफ्लो संभव हैं

    9. JINDAL STEEL & POWER (Green)

    कंपनी निफ्टी नेक्स्ट 50 में LTIM की जगह लेगी। कंपनी के शेयर में 4 करोड़ डॉलर के इनफ्लो संभव हैं

    10. ZOMATO (Green)

    कंपनी BSE 100 में HDFC LTD की जगह लेगी

    Trade setup for today: बाजार खुलने के पहले इन आंकड़ों पर डालें एक नजर, मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में होगी आसानी

    नीरज वाजपेयी की टीम

    1-DELTA CORP (Red)

    कसीनो, हार्स रेसिंग और ऑनलाइन गेमिंग पर 28% टैक्स लगेगा। GST काउंसिल की बैठक में 28% टैक्स लगाने का फैसला किया गया है। कुछ संशोधनों के साथ 28% टैक्स लगेगा। एंट्री फीस पर भी GST लगाने का फैसला किया गया है

    2-NAZARA TECH (Red)

    कसीनो, हार्स रेसिंग और ऑनलाइन गेमिंग पर 28% टैक्स लगेगा। GST काउंसिल की बैठक में 28% टैक्स लगाने का फैसला किया गया है। कुछ संशोधनों के साथ 28% टैक्स लगेगा। एंट्री फीस पर भी GST लगाने का फैसला किया गया है

    3-ZEN TECH (Red)

    कसीनो, हार्स रेसिंग और ऑनलाइन गेमिंग पर 28% टैक्स लगेगा। GST काउंसिल की बैठक में 28% टैक्स लगाने का फैसला किया गया है। कुछ संशोधनों के साथ 28% टैक्स लगेगा। एंट्री फीस पर भी GST लगाने का फैसला किया गया है

    4-APOLLO HOSPITAL (Green)

    अब कैंसर की दवाओं पर IGST नहीं लगेगा

    5-GLOBAL HOSPITAL (Green)

    अब कैंसर की दवाओं पर IGST नहीं लगेगा

    6-SPICEJET (Red)

    DGCA ने स्पाइसजेट पर 3 हफ्तों के लिए निगरानी बढ़ाई। बजट की कमी के चलते रेगुलेटर ने निगरानी बढ़ाने का फैसला किया है

    7-HOEC (Green)

    सब्सिडियरी ने GEOENPRO PETROLEUM के 50% हिस्से का अधिग्रहण किया है

    8-PLASTIBLENDS INDIA (Red)

    सालाना आधार पर Q1 में मुनाफा 24% घटा। मुनाफा 10 करोड़ रुपये से घटकर 7.6 करोड़ रुपये रहा। सालाना आधार पर Q1 में आय 4% घटी। आय 204 करोड़ रुपये से घटकर 196 करोड़ रुपये रही

    9-GENUS POWER (Green)

    आज इस स्टॉक में मोमेंटम दिखाई दे सकता है

    10-PIDILITE INDUSTRIES (RED)

    सिटी ने स्टॉक पर रेटिंग को डाउनग्रेड किया है

    (डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)

     

     

     

     

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।