कच्चे तेल में तेजी नजर आ रही है। कच्चा तेल का भाव 10 हफ्तों की ऊंचाई पर पहुंचा। कच्चा तेल 1 दिन में करीब 2.50% चढ़ा। ब्रेंट का भाव $80 के करीब पहुंचा। जबकि WTI का भाव $75 के करीब पहुंचा। इसकी वजह से OMCs, पेंट, सीमेंट और एविएशन शेयरों में एक्शन दिख सकता है। इन शेयरों के एक्शन पर बाजार की नजरें रहेंगी। वहीं सीएनबीसी-आवाज़ पर सीधा सौदा शो में बाजार खुलने से पहले निवेशकों को ट्रेडिंग के लिए DELTA CORP और ASHIANA HOUSING सहित 20 दमदार स्टॉक्स सुझाये गये हैं। इसमें अपनी समझ और विश्लेषण के साथ निवेश करके निवेशक अच्छी कमाई कर सकते हैं।
