सीधा सौदा- ऐसे 20 स्टॉक्स जिसमें ट्रेड लेकर निवेशक और ट्रेडर्स कर सकते हैं दमदार कमाई
SHILPA MEDICARE पर एक एक्सपर्ट ने RED सिग्नल दिया है। उनका कहना है कि कंपनी सालाना आधार पर चौथी तिमाही में मुनाफे से घाटे में आई। Q4 में कंपनी को 30 करोड़ रुपये मुनाफे के मुकाबले 8 करोड़ रुपये का घाटा हुआ। चौथी तिमाही में आय सालाना आधार पर 341 करोड़ रुपये से घटकर 264 करोड़ रुपये रही
HOEC पर दूसरे एक्सपर्ट ने Green सिग्नल दिया है। Q4 में कंपनी को सालाना आधार पर 27 करोड़ रुपये घाटे के मुकाबले 106 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ
कच्चे तेल में OPEC plus देशों की अहम बैठक से पहले तेज गिरावट देखने को मिली। कच्चे तेल का भाव करीब 3% फिसलकर 76 डॉलर के करीब पहुंच गया। वहीं सोने में लगातार चौथे दिन कमजोरी नजर आई। सोने का भाव 1950 डॉलर के नीचे आ गया। आज ऑयल मार्केटिंग और गोल्ड मार्केटिंग कंपनियों के स्टॉक्स पर नजरें रहेंगी। वहीं सीएनबीसी-आवाज़ पर सीधा सौदा शो में निवेशकों को ट्रेडिंग के लिए PAGE INDUSTRIES और HOEC सहित 20 दमदार स्टॉक्स सुझाये गये हैं। इसमें अपनी समझ और विश्लेषण के साथ निवेश करके निवेशक अच्छी कमाई कर सकते हैं। जानते हैं कप्तानों ने अपनी-अपनी टीमों में आज किन स्टॉक्स को शामिल किया है-
आशीष वर्मा की टीम
1. PAGE INDUSTRIES (RED)
सालाना आधार पर Q4 में मुनाफा 191 करोड़ रुपये से घटकर 78 करोड़ रुपये रहा। Q4 में आय 1,111 करोड़ रुपये से घटकर 969 करोड़ रुपये रही। Q4 में EBITDA 267 करोड़ रुपये से घटकर 134 करोड़ रुपये रहा। Q4 में EBITDA मार्जिन 24% से घटकर 13.9% रही
2. SHILPA MEDICARE (RED)
सालाना आधार पर Q4 में कंपनी मुनाफे से घाटे में आई। कंपनी को Q4 में 30 करोड़ रुपये मुनाफे के मुकाबले 8 करोड़ रुपये का घाटा हुआ। Q4 में आय 341 करोड़ रुपये से घटकर 264 करोड़ रुपये रही। Q4 में EBITDA 74 करोड़ रुपये से घटकर 38 करोड़ रुपये रहा। Q4 में EBITDA मार्जिन 21.6% से घटकर 14.5% रही
3. MEDPLUS HEALTH (Green)
सालाना आधार पर Q4 में मुनाफा 12 करोड़ रुपये से बढ़कर 27 करोड़ रुपये रहा। Q4 में आय 966 करोड़ रुपये से बढ़कर 1,253 करोड़ रुपये रही। Q4 में EBITDA 52 करोड़ रुपये से बढ़कर 82 करोड़ रुपये रहा।
4. EMAMI (Green)
सालाना आधार पर Q4 में आय 768 करोड़ रुपये से बढ़कर 836 करोड़ रुपये रही। Q4 में EBITDA 187 करोड़ रुपये से बढ़कर 224 करोड़ रुपये रही
5. RADICO KHAITAN (Green)
सालाना आधार पर Q4 में आय 812 करोड़ रुपये से बढ़कर 832 करोड़ रुपये रही
6. ZEE ENTERTAINMENT (RED)
सालाना आधार Q4 में कंपनी मुनाफे से घाटे में आई। कंपनी को Q4 में 182 करोड़ रुपये मुनाफे के मुकाबले 196 करोड़ रुपये का घाटा हुआ। Q4 में आय 2,323 करोड़ रुपये से घटकर 2,112 करोड़ रुपये रही
7. GMM PFAUDLER (Green)
सालाना आधार Q4 में मुनाफा 16 करोड़ रुपये से बढ़कर 39 करोड़ रुपये रहा। Q4 में आय 699 करोड़ रुपये से बढ़कर 866 करोड़ रुपये रही
8. ITD CEMENTATION (Green)
सालाना आधार Q4 में मुनाफा 16 करोड़ रुपये से बढ़कर 38 करोड़ रुपये रहा। Q4 में आय 1,174 करोड़ रुपये से बढ़कर 1,631 करोड़ रुपये रही
9. DIVGI TORQTRANSFER SYSTEMS (RED)
QUANT MF ने 572.86 रुपये/शेयर के भाव पर 1.63 लाख शेयर बेचे
10. VENUS PIPES & TUBES (Green)
सैमसंग इंडिया सिक्योरिटीज मास्टर इंवेस्टमेंट ट्रस्ट ने 1.03 लाख शेयर खरीदे। ट्रस्ट ने 998.49 रुपये/शेयर के भाव पर 1.03 लाख शेयर खरीदे।
नीरज वाजपेयी की टीम
1-VOLTAMP (Green)
सालाना आधार पर Q4 में मुनाफा 51 करोड़ रुपये से बढ़कर 77 करोड़ रुपये रहा। Q4 में आय 387 करोड़ रुपये से बढ़कर 439 करोड़ रुपये रही
2-HOEC (Green)
सालाना आधार पर Q4 में कंपनी घाटे से मुनाफे में आई। Q4 में 27 करोड़ रुपये घाटे के मुकाबले 106 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ। Q4 में आय 43 करोड़ रुपये से बढ़कर 179 करोड़ रुपये रही
3-JUPITOR WAGONS
सालाना आधार पर Q4 में मुनाफा 21 करोड़ रुपये से बढ़कर 77 करोड़ रुपये रहा। Q4 में आय 362 करोड़ रुपये से बढ़कर 711 करोड़ रुपये रही
4- MRS BECTOR FOOD (Green)
सालाना आधार पर Q4 में मुनाफा 10 करोड़ रुपये से बढ़कर 27.6 करोड़ रुपये रहा। Q4 में आय 252.3 करोड़ रुपये से बढ़कर 346 करोड़ रुपये रही। Q4 में EBITDA 25.3 करोड़ रुपये से बढ़कर 48.1 करोड़ रुपये रही
5-INDO STAR CAPITAL (Red)
सालाना आधार पर Q4 में AUM 19% घटकर 7,813 करोड़ रुपये रहा। Q4 में आय 31% घटी। आय 202 करोड़ रुपये से घटकर 139 करोड़ रुपये रही। Q4 में ऑपरेटिंग प्रॉफिट 38% घटकर 73 करोड़ रुपये रहा
6-PRINCE PIPES (Green)
सालाना आधार पर Q4 में मुनाफा 88 करोड़ रुपये से बढ़कर 94 करोड़ रुपये रहा। Q4 में EBITDA 140.4 करोड़ रुपये से बढ़कर 148.3 करोड़ रुपये रहा
7-AIA ENGG (Green)
सालाना आधार पर Q4 में मुनाफा 195 करोड़ रुपये से बढ़कर 268 करोड़ रुपये रहा। Q4 में आय 1,093 करोड़ रुपये से बढ़कर 1,274 करोड़ रुपये रही
8-PRAJ IND (Green)
इंडियन ऑयल के साथ JV को कंपनी बोर्ड की मंजूरी मिली। JV में दोनों कंपनियों का इक्विटी पार्टिसिपेशन 50:50 रेशियो में होगा। दोनों कंपनियां JV में 50-50 लाख का निवेश करेंगी। JV के जरिए कंपनी बायोफ्यूल उत्पादन फैसिलिटी लगाएगी
9-HCG (GREEN)
कंपनी के चौथी तिमाही के नतीजे मजबूत रहे
10-TRIVENI ENGG (GREEN)
कंपनी का चौथी तिमाही में रेवन्यू 48% अधिक रहा
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)