Get App

सीधा सौदा- ऐसे 20 स्टॉक्स जिसमें ट्रेड लेकर आप कर सकते हैं दमदार कमाई

L&T TECHNOLOGY SERVICES पर एक्सपर्ट ने RED संकेत दिया है। तीसरी तिमाही में रेवेन्यू ग्रोथ गाइडेंस 15.5-16.5% से घटाकर 15% किया। तीसरी तिमाही में $आय $24.7 करोड़ से घटकर $24.6 करोड़ रही। तीसरी तिमाही में कंसोलिडेटेड आय 1,995.1 करोड़ रुपये से बढ़कर 2048.6 करोड़ रुपये रही।

Edited By: Sunil Guptaअपडेटेड Jan 20, 2023 पर 9:20 AM
सीधा सौदा- ऐसे 20 स्टॉक्स जिसमें ट्रेड लेकर आप कर सकते हैं दमदार कमाई
इन 20 स्टॉक्स में अपनी सूझ-बूझ से अपने पसंदीदा स्टॉक चुनकर निवेशक कमाई कर सकते हैं

कच्चे तेल में उछाल देखने को मिला। चीन से डिमांड सुधरने की उम्मीद से ये उछाल नजर आया है। कच्चे तेल का भाव डेढ़ परसेंट उछलकर 86 डॉलर के पार पहुंच गया। वहीं सोने की चमक और बढ़ी। इसके साथ ही दाम बढ़कर 1930 डॉलर के पार पहुंच गया। तीसरी तिमाही में HUL के नतीजे अनुमान से बेहतर रहे हैं। कंपनी मुनाफा करीब 12% बढ़ा। वॉल्यूम ग्रोथ भी 5% बढ़ी। लेकिन पैरेंट कंपनी की रॉयल्टी 0.8% बढ़ाने से चिंती भी बढ़ी है। अब कंपनी कुल टर्नओवर का 3.45% तक रॉयल्टी देगी। लिहाजा हिंदुस्तान यूनीलीवर और गोल्ड लोन कंपनियों सहित ऑइल मार्केटिंग कंपनियों के शेयर्स पर बाजार की नजरें रहेंगी। इस बीच सीएनबीसी-आवाज़ पर सीधा सौदा शो में बाजार खुलने से पहले एक्सपर्ट्स ने ट्रेडिंग और निवेशकों को ट्रेडिंग के लिए 20 दमदार स्टॉक्स सुझाये हैं। जानते हैं उनके नाम-

आशीष वर्मा की टीम

1. HUL (RED)

Q3 में अनुमान से कमजोर नतीजों के कारण शेयर में दबाव की आशंका है। EBITDA मार्जिन अनुमानित 23.6% की जगह 23.2% रहा। रॉयल्टी फीस 2.65% से बढ़ाकर 3.45% की। मौजूदा साल के लिए रॉयल्टी फीस 0.45% बढ़ाई है। रॉयल्टी की नई दरें 1 फरवरी से लागू होंगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें