सीधा सौदा- ऐसे 20 स्टॉक्स जिसमें ट्रेड लेकर आप इंट्राडे में कर सकते हैं दमदार कमाई
MAHINDRA FINANCE पर एक्सपर्ट ने ग्रीन संकेत दिया है। उनके मुताबिक नवंबर में डिस्बर्समेंट 75% बढ़कर 4,500 करोड़ हुआ। नवंबर में कलेक्शन एफिशिएंसी 94% से बढ़कर 96% हुई। नवंबर में ग्रॉस एसेट बुक 3.4% बढ़कर 76,300 करोड़ रुपये हुआ। इसके अनुसार एक कैप्टन को लगता है कि आज इस शेयर में तेजी बनी रह सकती है
20 stocks for intraday trading: सीएनबीसी-आवाज़ पर सीधा सौदा शो में रोजाना बाजार खुलने से पहले निवेशकों को ट्रेडिंग के लिए 20 दमदार स्टॉक्स सुझाये जाते हैं। इसमें अपनी समझ और विश्लेषण के साथ निवेश करके निवेशक अच्छी कमाई कर सकते हैं। सीधा सौदा में दो एक्सपर्ट कैप्टन बनते हैं जिनकी टीम को 10-10 स्टॉक्स या प्लेयर के रूप में बांटा गया है। टीमों के कैप्टन इन स्टॉक्स से संबंधित कंपनियों का अध्ययन, रिसर्च और विश्लेषण करके इस स्टॉक्स में निवेश के लिए ग्रीन या रेड संकेत देते हैं और इस संकेत के पीछे की वजह भी बताते हैं । जानते हैं कप्तानों ने अपनी-अपनी टीमों में आज किन स्टॉक्स को शामिल किया है-
बैंक को ‘बैंकर्स बैंक ऑफ द ईयर अवार्ड 2022’ मिला। बैंक को ग्लोबल बैंकिंग समिट में भारत सेगमेंट के लिए अवार्ड मिला। 29 नवंबर से 1 दिसंबर तक लंदन में समिट आयोजित हुआ था।
नवंबर में डिस्बर्समेंट 75% बढ़कर 4,500 करोड़ हुआ। नवंबर में कलेक्शन एफिशिएंसी 94% से बढ़कर 96% हुई। नवंबर में ग्रॉस एसेट बुक 3.4% बढ़कर 76,300 करोड़ रुपये हुआ
4- JK TYRE (Green)
CCI के पेनाल्टी के आदेश की समीक्षा का फैसला दिया। 2018 में सांठगांठ के आरोप में 1,788 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया था। NCLAT ने कैलकुलेशन में कई तरह की गड़बड़ियों का हवाला दिया
5- CEAT (Green)
CCI के पेनाल्टी के आदेश की समीक्षा का फैसला दिया। 2018 में सांठगांठ के आरोप में 1,788 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया था। NCLAT ने कैलकुलेशन में कई तरह की गड़बड़ियों का हवाला दिया
6- HAL (Green)
इनकम टैक्स डिपार्टमेंट से 427.45 करोड़ रुपये का टैक्स रिफंड मिला
7- ASHIANA HOUSING (Green)
पिंक सिटी इंफ्राकॉन के साथ हाउसिंग प्रोजेक्ट के लिए करार किया है। रेवेन्यू शेयरिंग के आधार पर 4 Lk Sq Ft एरिया डेवलप करेंगे
8- HARSHA ENGINEERS (Green)
हर्षा इंजीनियरिंग्स बी.वी. की कंपनी में मर्जर की मंजूरी मिली। हर्षा इंजीनियर्स बी.वी. कंपनी की नीदरलैंड की सब्सिडियरी है
52 हफ्तों की ऊंचाई पर शेयर पहुंचा है। आज भी तेजी जारी रहने की उम्मीद है। Q2 नतीजों के ऐलान के बाद शेयर 34% चढ़ा
2- KALYAN JEWELERS (Green)
कंपनी का शेयर 52 हफ्तों की ऊंचाई पर पहुंचा। शादियों के मद्देनजर आज भी तेजी जारी रहने की उम्मीद है
3- VARUN BEV (Green)
52 हफ्तों की ऊंचाई पर शेयर पहुंचा। आज भी तेजी जारी रहने की उम्मीद है
4- BHEL (Green)
200 वंदे भारत ट्रेनों के निर्माण के लिए कंपनी बोली लगाएगी
5- INDIAN BANK (Green)
52 हफ्तों की ऊंचाई पर शेयर पहुंचा है। आज भी तेजी जारी रहने की उम्मीद है
6- PUNJAB & SIND BANK (Green)
52 हफ्तों की ऊंचाई पर शेयर पहुंचा है, आज भी तेजी जारी रहने की उम्मीद है
7- APL APOLLO TUBES (Green)
52 हफ्तों की ऊंचाई पर शेयर पहुंचा है, आज भी तेजी जारी रहने की उम्मीद है
8- SAMVARDHANA MOTHERSON (Red)
इस स्टॉक पर ब्रोकरेजेस ने न्यूट्रल कॉल दी है
9-ICICI BANK (Green)
जेफरीज की खरीदारी की सलाह है। उन्होंने इसका लक्ष्य 1,150 रुपये/शेयर तय किया है
10-MANAPPURAM FINANCE (Green)
मॉर्गन स्टेनली की खरीदारी की सलाह है। उन्होंने इसका लक्ष्य 150 रुपये/शेयर तय किया है
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें। )