Get App

सीधा सौदा- ऐसे 20 स्टॉक्स जिसमें ट्रेड लेकर आप इंट्राडे में कर सकते हैं दमदार कमाई

MAHINDRA FINANCE पर एक्सपर्ट ने ग्रीन संकेत दिया है। उनके मुताबिक नवंबर में डिस्बर्समेंट 75% बढ़कर 4,500 करोड़ हुआ। नवंबर में कलेक्शन एफिशिएंसी 94% से बढ़कर 96% हुई। नवंबर में ग्रॉस एसेट बुक 3.4% बढ़कर 76,300 करोड़ रुपये हुआ। इसके अनुसार एक कैप्टन को लगता है कि आज इस शेयर में तेजी बनी रह सकती है

Edited By: Sunil Guptaअपडेटेड Dec 05, 2022 पर 8:44 AM
सीधा सौदा- ऐसे 20 स्टॉक्स जिसमें ट्रेड लेकर आप इंट्राडे में कर सकते हैं दमदार कमाई
दोनों कैप्टन द्वारा सुझाये गये इन 20 स्टॉक्स में अपनी सूझ-बूझ और अध्ययन से अपने पसंदीदा स्टॉक चुनकर निवेशक कमाई कर सकते हैं

20 stocks for intraday trading: सीएनबीसी-आवाज़ पर सीधा सौदा शो में रोजाना बाजार खुलने से पहले निवेशकों को ट्रेडिंग के लिए 20 दमदार स्टॉक्स सुझाये जाते हैं। इसमें अपनी समझ और विश्लेषण के साथ निवेश करके निवेशक अच्छी कमाई कर सकते हैं। सीधा सौदा में दो एक्सपर्ट कैप्टन बनते हैं जिनकी टीम को 10-10 स्टॉक्स या प्लेयर के रूप में बांटा गया है। टीमों के कैप्टन इन स्टॉक्स से संबंधित कंपनियों का अध्ययन, रिसर्च और विश्लेषण करके इस स्टॉक्स में निवेश के लिए ग्रीन या रेड संकेत देते हैं और इस संकेत के पीछे की वजह भी बताते हैं । जानते हैं कप्तानों ने अपनी-अपनी टीमों में आज किन स्टॉक्स को शामिल किया है-

आशीष वर्मा की टीम

1- CANARA BANK (Green)

बैंक को ‘बैंकर्स बैंक ऑफ द ईयर अवार्ड 2022’ मिला। बैंक को ग्लोबल बैंकिंग समिट में भारत सेगमेंट के लिए अवार्ड मिला। 29 नवंबर से 1 दिसंबर तक लंदन में समिट आयोजित हुआ था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें