बाजार में लगातार तीसरे दिन बिकवाली का दबाव देखने को मिल रहा है। वीकली एक्सपायरी पर निफ्टी 21400 के करीब पहुंच गया। बैंक निफ्टी में भी कमजोरी दिख रही है। हालांकि आज HDFC बैंक में ज्यादा गिरावट नहीं दिख रही है। लेकिन मिडकैप शेयरों में बिकवाली हावी है। ऐसे में बाजार में कमाई के लिए हमारे सहयोगी चैनल सीएनबीसी-आवाज़ के खास सेगमेंट चार का चौका में आशीष बहेती ने पीएनबी पर सस्ता ऑप्शन सुझाया। जबकि शिवांगी सरडा ने यूपीएल पर एफएंडओ सुपर स्टार स्टॉक बताया। इसके अलावा अमित सेठ ने चार्ट के चमत्कार के लिए दीपक नाइट्राइट पर दांव लगाया। जबकि हेमांग जानी ने आरसीएफ पर मिडकैप स्टॉक सुझाया। जानते हैं किस स्टॉक्स पर एक्सपर्ट्स ने कितना दिया टारगेट प्राइस-
