Get App

कारोबारी हफ्ते के दूसरे दिन बाजार में बिकवाली का दबाव, कमाई के लिए एक्सपर्ट्स ने इन 4 स्टॉक्स पर लगाया दांव

Federal Bank के स्टॉक में Prabhudas Lilladher की शिल्पा राउत ने सस्ता ऑप्शन सुझाया है। उन्होंने कहा कि इसमें नवंबर की एक्सपायरी वाली 200 के के स्ट्राइक वाली कॉल 6.55 रुपये के स्तर पर खरीदने पर अच्छा रिटर्न मिल सकता है। इसमें 11-15 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। हालांकि इसमें 2.5 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 29, 2024 पर 11:09 AM
कारोबारी हफ्ते के दूसरे दिन बाजार में बिकवाली का दबाव, कमाई के लिए एक्सपर्ट्स ने इन 4 स्टॉक्स पर लगाया दांव
Polycab पर Anand Rathi Shares & Stock के नरेंद्र सोलंकी ने मिडकैप सेगमेंट से लंबी अवधि के लिए 6384 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की सलाह दी है

बाजार में आज फिर बिकवाली दिख रही है। निफ्टी सौ प्वाइंट फिसलकर 24200 के करीब पहुंचा। भारती एयरटेल, इंफोसिस, M&M और रिलायंस ने बाजार पर दबाव बनाया। लेकिन बैंक निफ्टी हरे निशान के साथ आउटपरफॉर्म कर रहा है। वहीं मिडकैप और स्मॉल कैप में नरमी नजर आ रही है। ऐसे में बाजार में शॉर्ट टर्म में कमाई के लिए हमारे सहयोगी चैनल सीएनबीसी-आवाज़ के खास सेगमेंट चार का चौका में शिल्पा राउत ने फेडरल बैंक पर सस्ता ऑप्शन सुझाया। जबकि राजेश पालवीय ने महानगर गैस पर एफएंडओ सुपर स्टार स्टॉक बताया। इसके अलावा शिवांगी सरडा ने चार्ट के चमत्कार के लिए एचसीएल टेक पर दांव लगाया। जबकि नरेंद्र सोलंकी ने पॉलीकैब पर मिडकैप स्टॉक सुझाया। जानते हैं किस स्टॉक्स पर एक्सपर्ट्स ने कितना दिया टारगेट प्राइस-

चार का चौका में आज का सस्ता ऑप्शनः Federal Bank

Prabhudas Lilladher की शिल्पा राउत ने Federal Bank स्टॉक में सस्ता ऑप्शन सुझाया है। उन्होंने कहा कि इसमें नवंबर की एक्सपायरी वाली 200 के स्ट्राइक वाली कॉल खरीदने पर अच्छा रिटर्न मिल सकता है। इसमें 6.55 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 11-15 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। साथ ही इसमें 2.5 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।

Ambuja Cements का मुनाफा 42 प्रतिशत गिरा, क्या स्टॉक भी गिरेगा, जानें ब्रोकरेज की राय

सब समाचार

+ और भी पढ़ें