Senco Gold Stock Price: अभी सेंको गोल्ड के शेयरों में निवेश से हो सकती है दमदार कमाई, जानिए वजह

सेंको गोल्ड ने कम वजन की ज्वेलरी पर फोकस बढ़ाया है, जिसका फायदा उसे मिला है। दिसंबर तिमाही में कंपनी के मार्जिन में भी इम्प्रूवमेंट दिखा है। ज्वेलरी की डिमांड स्ट्रॉन्ग बनी हुई है। सेंको इस मौके का फायदा उठाने के लिए अपना नेटवर्क बढ़ा रही है

अपडेटेड Feb 16, 2026 पर 1:38 PM
Story continues below Advertisement
सेंको गोल्ड को इस वित्त वर्ष की चौथी तिमाही में ग्रोथ 25 फीसदी से ज्यादा रहने की उम्मीद है।

सेंको गोल्ड का प्रदर्शन तीसरी तिमाही में दमदार रहा। कंपनी की रेवेन्यू ग्रोथ अच्छी रही। इसमें त्योहारों और नेटवर्क विस्तार पर कंपनी के फोकस का हाथ है। इसके अलावा सेंको गोल्ड ने कम वजन की ज्वेलरी पर भी फोकस बढ़ाया है, जिसका फायदा कंपनी को मिला है। दिसंबर तिमाही में कंपनी के मार्जिन में भी इम्प्रूवमेंट दिखा।

सेंको गोल्ड बढ़ा रही नेटवर्क

ज्वेलरी की डिमांड स्ट्रॉन्ग बनी हुई है। सेंको इस मौके का फायदा उठाने के लिए अपना नेटवर्क बढ़ा रही है। ब्रांडेड ज्वेलरी में लोगों की दिलचस्पी बढ़ी है। इससे ज्वेलरी की कुल सेल्स में सेंको गोल्ड जैसे ब्रांडेड प्लेयर्स की हिस्सेदारी बढ़ रही है। गोल्ड की बढ़ती कीमतों पर कम वजन की गोल्ड ज्वेलरी पर फोकस का फायदा सेंको गोल्ड को मिलेगा।


दिसंबर तिमाही में अच्छा प्रदर्शन

स्टॉक मार्केट में लिस्टेड ज्वेलरी प्लेयर्स में एसजीएल की वैल्यूएशन अपेक्षाकृत कम है। गोल्ड की कीमतों में उछाल के बावजूद दिसंबर तिमाही में साल दर साला आधार पर कंपनी का प्रदर्शन भी अच्छा रहा है। कंपनी को उसके गोल्ड एक्सचेंज प्रोग्राम का भी फायदा मिला है। कंपनी के कुल रेवेन्यू में इस प्रोग्राम की हिस्सेदारी 43 फीसदी है। दिसंबर तिमाही में EBITDA मार्जिन 930 बेसिस प्वाइंट्स बढ़ा। गोल्ड की कीमतों में उछाल से कंपनी को 200-250 बेसिस प्वाइंट्स का इनवेंट्री गेन भी हुआ है। इसका पॉजिटिव असर मार्जिन पर पड़ा है।

मार्च तिमाही में गोल्ड ज्वेलरी की स्ट्रॉन्ग डिमांड

दिसंबर तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट एक साल पहले की समान अवधि के मुकाबले 7.9 गुना रहा। कंपनी के मुनाफे में अदर इनकम का भी हाथ रहा। एसजीएल का कहना है कि गोल्ड की कीमतों में उछाल के बावूजद ज्वेलरी की मांग स्ट्रॉन्ग बनी रहेगी। मार्च तिमाही के पहले छह हफ्तों में गोल्ड ज्वेलरी की मांग स्ट्रॉन्ग रही है। इसमें शादियों के सीजन और वैलेंटाइन डे जैसे इवेंट का हाथ है। कंपनी को इस वित्त वर्ष की चौथी तिमाही में ग्रोथ 25 फीसदी से ज्यादा रहने की उम्मीद है। FY27 में कंपनी को 20 फीसदी ग्रोथ का भरोसा है।

9 और 14 कार्टेज की ज्वेलरी पर फोकस

सेंको गोल्ड ने कम वजन और कम कीमत की ज्वेलरी पर फोकस बढ़ाया है। कंपनी ने 9 और 14 कार्टेज की ज्वेलरी पेश की है। सेंको उन कुछ कंपनियों में शामिल है, जिन्होंने 9 कार्टेज की ज्वलेरी पेश की हैं। कंपनी ग्राहकों को अट्रैक्ट करने के लिए नए डिजाइन भी लॉन्च कर रही है। इसने 'हाउस ऑफ डिजाइन फिलॉस्फी' के तहत दिसंबर तिमाही में रोजाना 100 नए डिजाइन पेश किए हैं। इसमें गोल्ड और डायमंड दोनों की ज्वेलरी शामिल हैं। कंपनी हायपर लोकल स्ट्रेटेजी का भी इस्तेमाल कर रही है।

यह भी पढ़ें: EaseMyTrip ने लगाई 13% तक की छलांग, ₹500 करोड़ जुटाने की घोषणा के बाद बंपर खरीद

क्या आपको निवेश करना चाहिए?

Senco Jewellery के शेयर में FY27 की अनुमानित अर्निंग्स के 17 गुना पर ट्रेडिंग हो रही है। इनवेस्टर्स लंबी अवधि के लिए इस स्टॉक में निवेश बढ़ा सकते हैं। 16 फरवरी को शेयर 1:15 बजे 2.70 फीसदी की कमजोरी के साथ 342 रुपये पर चल रहा था। बीते छह महीने में यह शेयर 9.51 फीसदी गिरा है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।