इंडियन स्टॉक मार्केट में 28 फरवरी को जिस तरह की गिरावट आई, उसके बारे में शायद ही किसी ने सोचा होगा। इस गिरावट की वजहों को लेकर कई तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं। सबसे बड़ी वजह विदेशी फंडों की बिकवाली हो सकती है। विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने 28 फरवरी को इंडियन मार्केट में 11,639 करोड़ रुपये की बिकवाली की। यह इस हफ्ते एफआईआई की कुल बिकवाली के 50 फीसदी से ज्यादा है। इस हफ्ते विदेशी फंडों ने कुल 22,011.38 करोड़ रुपये की बिकवाली की।
