Stock Market Today: बाजार में पिछले तीन दिन से चल रही तेजी शुक्रवार को थम गई। दुनिया भर से मिले-जुले संकेतों के बीच घरेलू बाजार गिरावट के साथ खुले और ज्यादातर समय लाल निशान में ही रहे। कारोबार के दौरान Nifty 25054.40 के निचले स्तर तक फिसल गया। निचले स्तरों पर खरीदारी लौटी तो इंडेक्स ने बंद होने से पहले कुछ नुकसान की भरपाई कर ली, लेकिन Nifty 25200 के नीचे ही बंद हुआ। निवेशकों की चिंता खुदरा महंगाई ने भी बढ़ाई। अक्टूबर में ये 6.09% पर पहुंच गई, जो रिजर्व बैंक (RBI) की 6% की ऊपरी सीमा से ज्यादा है।
