Share Market Rally: वैल्यू बाइंग और कच्चे तेल में नरमी के सपोर्ट पर शुरुआती गिरावट से उबरते हुए मार्केट ने शानदार वापसी की। इंट्रा-डे के निचले स्तर से सेंसेक्स 1092 प्वाइंट्स रिकवर हुआ तो निफ्टी भी 22400 के नीचे आने के बाद रिकवर होकर 22700 के पार चला गया और दोनों डे-हाई पर बंद हुए। ब्रोडर लेवल पर मार्केट ने अधिक तगड़ी वापसी की। निफ्टी मिडकैप 100 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 ने आधे-आधे फीसदी से अधिक की गिरावट से उबरते हुए 1-1% से अधिक बढ़त हासिल की। इस रिकवरी के दम पर ओवरऑल बीएसई पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप ₹3 लाख करोड़ से अधिक बढ़ गया यानी निवेशकों की दौलत में ₹3 लाख करोड़ से अधिक का इजाफा हुआ।
