Get App

Nifty at Record High: 7 महीने में 21% की रिकवरी, निफ्टी पहुंचा नए हाई पर, निवेशकों पर बरसे ₹96 हजार करोड़

Nifty at Record High: लगातार तीन कारोबारी दिनों में निफ्टी 1% से अधिक टूटने के बाद अब लगातार दो दिनों में करीब डेढ़ फीसदी की तेजी के साथ रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गया। खरीदारी के इस माहौल में बीएसई पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप करीब र्96 हजार करोड़ बढ़ गया। जानिए स्टॉक मार्केट में इतनी रौनक क्यों है और स्टॉकवाइज क्या स्थिति है?

Edited By: Jeevan Deep Vishawakarmaअपडेटेड Nov 27, 2025 पर 10:00 AM
Nifty at Record High: 7 महीने में 21% की रिकवरी, निफ्टी पहुंचा नए हाई पर, निवेशकों पर बरसे ₹96 हजार करोड़
निफ्टी 50 (Nifty 50) पिछले साल 27 सितंबर 2024 को 26,277.35 के रिकॉर्ड हाई से काफी नीचे आ चुका था लेकिन रिकवरी करते हुआ आज 27 नवंबर 2025 को यह 26,295.55 के रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गया।

Nifty at Record High: ब्याज दरों में कटौती की उम्मीदों पर दुनिया भर में स्टॉक मार्केट में बहार छाई हुई है। लंबे समय बाद घरेलू इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्स एक बार फिर नई हाई पर पहुंचा है। इससे पहले निफ्टी 50 (Nifty 50) पिछले साल 27 सितंबर 2024 को 26,277.35 के रिकॉर्ड हाई से काफी नीचे आ चुका था लेकिन रिकवरी करते हुआ आज 27 नवंबर 2025 को यह 26,295.55 के रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गया। 7 अप्रैल 2024 को यह 21,743.65 तक टूट गया था और इससे करीब 21% रिकवर होकर आज नई हाई पर पहुंचा है।

मार्केट की इस रौनक के बीच बीएसई पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप ₹96 हजार करोड़ बढ़ गया यानी निवेशकों की दौलत ₹96 हजार करोड़ बढ़ी है। फिलहाल सेंसेक्स 272.23 प्वाइंट्स यानी 0.32% की बढ़त के साथ 85,881.74 और निफ्टी 72.40 प्वाइंट्स यानी 0.28% के उछाल के साथ 26,277.70 पर है।

निवेशकों की दौलत में ₹96 हजार करोड़ का इजाफा

एक कारोबारी दिन पहले यानी 26 नवंबर 2025 को बीएसई पर लिस्टेड सभी शेयरों का कुल मार्केट कैप ₹4,74,92,418.01 करोड़ था। आज यानी 27 नवंबर 2025 को मार्केट खुलने पर यह बढ़कर ₹4,75,88,427.46 करोड़ पर आ गया। इसका मतलब हुआ कि निवेशकों की पूंजी ₹96,009.45 करोड़ बढ़ गई है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें