बाजार में नए रिकॉर्ड का सिलसिला कायम नजर आया। निफ्टी, सेंसेक्स और बैंक निफ्टी नए शिखर पर पहुंचे। निफ्टी 22700 के पार निकला। मिडकैप और स्मॉलकैप में भी रौनक देखने को मिली। ऐसे में बाजार में कमाई के लिए हमारे सहयोगी चैनल सीएनबीसी-आवाज़ के खास सेगमेंट चार का चौका में शिवांगी सरडा ने हीरो मोटोकॉर्प पर सस्ता ऑप्शन सुझाया। जबकि राजेश पालवीय ने गेल पर एफएंडओ सुपर स्टार स्टॉक बताया। इसके अलावा अमित सेठ ने चार्ट के चमत्कार के लिए डीएलएफ पर दांव लगाया। जबकि अंबरीश बालिगा ने विनती ऑर्गेनिक्स पर मिडकैप स्टॉक सुझाया। जानते हैं किस स्टॉक्स पर एक्सपर्ट्स ने कितना दिया टारगेट प्राइस-
चार का चौका में आज का सस्ता ऑप्शनः Hero MotoCorp
शिवांगी सरडा ने Hero MotoCorp के स्टॉक में सस्ता ऑप्शन सुझाया है। उन्होंने कहा कि इसमें अप्रैल की एक्सपायरी वाली 4650 के स्ट्राइक वाली कॉल खरीदने पर अच्छा रिटर्न मिल सकता है। इसमें 119 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 145 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। साथ ही इसमें 90 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।
राजेश पालवीय ने GAIL पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा कि GAIL में 204 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें फ्यूचर में 212/215 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें स्टॉपलॉस 200 रुपये पर लगाएं।
चार का चौका में चार्ट का चमत्कार दिखाने वाला कॉलः DLF
अमित सेठ ने DLF पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा कि DLF में 928 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें फ्यूचर में 955 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें स्टॉपलॉस 910 रुपये पर लगाएं।
चार का चौका में मिडकैप फंडा स्टॉकः Vinati Organics
अंबरीश बालिगा ने मिडकैप सेगमेंट से Vinati Organics का स्टॉक चुना है। उन्होंने कहा कि Vinati Organics के स्टॉक में लॉन्ग टर्म के नजरिये से 1499 रुपये के स्तर पर खरीदारी करनी चाहिए। इसमें बने रहने पर मध्यम से लंबी अवधि में अच्छा 1925 रुपये का लक्ष्य देखने को मिल सकता है।
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें। )
Nifty, Sensex, Hero MotoCorp, GAIL, DLF, Vinati Organics, Hero MotoCorp share price, GAIL share price, DLF share price, Vinati Organics share price, निफ्टी, सेंसेक्स, हीरो मोटोकॉर्प, गेल, डीएलएफ, विनती ऑर्गेनिक्स
Hero MotoCorp के स्टॉक में शिवांगी सरडा ने सस्ता ऑप्शन सुझाया है। उन्होंने कहा कि इसमें अप्रैल की एक्सपायरी वाली 4650 के स्ट्राइक वाली कॉल 119 रुपये के स्तर पर खरीदने पर अच्छा रिटर्न मिल सकता है। इसमें 145 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। हालांकि इसमें 90 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए
Vinati Organics पर अंबरीश बालिगा ने मिडकैप सेगमेंट से लंबी अवधि के लिए 1499 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की सलाह दी है