Sensex-Nifty लगातार दूसरे दिन गिरावट के साथ हुए बंद, जानिए कल कैसी रह सकती है बाजार की चाल

Hem Securities के मोहित निगम का कहना है कि बाजार की शुरुआत ही आज गिरावट के साथ हुई। ग्लोबल बाजारों की कमजोरी का असर भारतीय बाजारों पर भी दिखा.

अपडेटेड Jan 19, 2022 पर 6:36 PM
Story continues below Advertisement
Kotak Securities के श्रीकांत चौहान का कहना है कि अगर निफ्टी 18000 के नीचे बंद होता है तो यह बाजार के लिए बड़ी निगेटिव खबर होगी।

Market today:बाजार में आज लगातार दूसरे दिन मुनाफावसूली देखने को मिली। कमजोर ग्लोबल संकेतों और क्रूड की कीमतों में उबाल के बीच सेंसेक्स और निफ्टी आज यानी 19 जनवरी को 1 फीसदी टूटकर बंद हुए। आज बाजार की शुरुआत ही कमजोरी के साथ ही हुई थी और कारोबारी सत्र के आगे बढ़ने के साथ कमजोरी भी बढ़ती गई और अंत में दिन की निचले स्तर पर बंदी हुई। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 656.04 अंक यानी 1.08 फीसदी की गिरावट के साथ 60,098.82 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 174.65 अंक यानी 0.96 फीसदी टूटकर 17,938.40 के स्तर पर बंद हुआ।

Geojit Financial Services के विनोद नायर का कहना है कि बढ़ती महंगाई और उसके चलते बॉन्ड यील्ड में हो रही बढ़ोतरी, पश्चिम एशिया में बढ़ते जियोपॉलिटिकल तनाव और इसके चलते कच्चे तेल की कीमतों में आए जोरदार उछाल ने बाजार सेटिमेंट को चोट पहुंचाया । इसके अलावा एफआईआई की सेलिंग ने भी बाजार का मूड खराब कर दिया।

टेक्निकल व्यू


मोतीलाल ओसवाल के चंदन तपड़िया का कहना है कि निफ्टी ने आज डेली स्केल पर बियरिश कैंडल बनाया और पिछले 8 कारोबारी सत्रों के हायर हाईज फॉर्मेशन को नकार दिया। जब तक निफ्टी 18000 के नीचे बना रहता है तब तक इसमें कमजोरी बनी रहेगी और यह 17850 और उसके बाद 17777 की तरफ जा सकता है । वहीं ऊपर की तरफ इसके लिए 18081 और 18200 पर रजिस्टेंस दिख रहा है।

कल कैसा रह सकता है बाजार

Equity 99 के राहुल शर्मा का कहना है कि आज लगातार दूसरे दिन बाजार में गिरावट देखने को मिली। यूएस बॉन्ड यील्ड के 2 महीने के हाई पर पहुंचने के बाद बाजार में 1 फीसदी की गिरावट देखने को मिली। अगले 2 हफ्तों में भी बाजार में हमें कमजोरी दिखेगी। निवेशकों को सलाह है कि वह स्टॉपलॉस का पालन करते हुए गिरावट में खरीद की रणनीति अपनाए। उम्मीद है कि बजट सेशन तक बाजार में भारी-उतार चढ़ाव देखने को मिलेगा। जिसको ध्यान में रखते हुए सलाह है कि वर्तमान स्थिति में ओवरट्रेडिंग ना करें। निफ्टी के लिए 17,880 का लेवल इमीडिएट सपोर्ट लेवल होगा। अगर नीचे की तरफ यह सपोर्ट टूटता है तो निफ्टी हमें 17,765 की तरफ जाता दिख सकता है। वहीं ऊपर के लिए निफ्टी के लिए 17980 पर रजिस्टेंस होगा। एक बार यह लेवल टूटने पर निफ्टी हमें 18075-18200 की तरफ जाता दिख सकता है।

NSE लगातार तीसरे साल रहा दुनिया का सबसे बड़ा डेरिवेटिव्स एक्सचेंज, जानिए दूसरे सेगमेंट में क्या रहा हाल

Hem Securities के मोहित निगम का कहना है कि बाजार की शुरुआत ही आज गिरावट के साथ हुई। ग्लोबल बाजारों की कमजोरी का असर भारतीय बाजारों पर भी दिखा और आज के कारोबार की अंत का लाल निशान में हुआ। अब निफ्टी के लिए 18,300 पर रजिस्टेंस नजर आ रहा है। वहीं नीचे की तरफ 17700 पर सपोर्ट दिख रहा है। जबकि बैंक निफ्टी के लिए 38500 पर रजिस्टेंस और 37500 पर सपोर्ट नजर आ रहा है।

Kotak Securities के श्रीकांत चौहान का कहना है कि अगर निफ्टी 18000 के नीचे बंद होता है तो यह बाजार के लिए बड़ी निगेटिव खबर होगी। तेजड़ियों के लिए 17960 का लेवल काफी अहम होगा, जिस पर नजर रहनी चाहिए। अगर निफ्टी यह लेवल पार करता है तो फिर वह हमें 18,000-18,050 की तरफ जाता दिख सकता है। वहीं 17900 के नीचे फिसलने पर निफ्टी हमें 17,850-17,820 का लेवल छूता दिख सकता है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।