Share Market: सपाट बाजार में भी निवेशकों ने ₹99,000 करोड़ कमाए, आखिरी घंटे में दिखी मुनाफावसूली

Share Market Close: आखिरी घंटे में हुई जोरदार मुनाफावसूली के चलते मंगलवार 23 मई को शेयर बाजार के दोनों प्रमुख इंडेक्स मामूली तेजी के साथ हरे निशान में बंद हुए। सेंसेक्स जहां 18 अंक चढ़कर बंद हुआ। वहीं निफ्टी में 33 अंकों की तेजी रही। यूटिलिटी, पावर, ऑयल एंड गैस और कमोडिटी शेयरों में सबसे अधिक तेजी देखने को मिली। इसके चलते शेयर बाजार में आज निवेशकों ने करीब 99,000 करोड़ रुपये कमाए

अपडेटेड May 23, 2023 पर 10:43 PM
BSE में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप आज बढ़कर 279.78 लाख करोड़ रुपये हो गया

Share Market Close: आखिरी घंटे में हुई जोरदार मुनाफावसूली के चलते मंगलवार 23 मई को शेयर बाजार के दोनों प्रमुख इंडेक्स मामूली तेजी के साथ हरे निशान में बंद हुए। सेंसेक्स जहां 18 अंक चढ़कर बंद हुआ। वहीं निफ्टी में 33 अंकों की तेजी रही। आज के कारोबार में सबसे अधिक तेजी यूटिलिटी, पावर, ऑयल एंड गैस और कमोडिटी शेयरों में देखने को मिली। वहीं दूसरी ओर कैपिटल गुड्स और आईटी शेयरों में गिरावट का रुख रहा। ब्रॉडर मार्केट की बात करें तो, बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स क्रमश: 0.43% और 0.11% बढ़कर बंद हुए। इस सबके बीच शेयर बाजार में आज निवेशकों ने करीब 99,000 करोड़ रुपये कमाए।

कारोबार के अंत में, बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का 30 शेयरों वाला सूचकांक सेंसेक्स (Sensex) 18.11 अंक या 0.029 फीसदी बढ़कर 61,981.79 अंक पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का 50 शेयरों वाला सूचकांक निफ्टी (Nifty) 33.60 अंक या 0.18 फीसदी की तेजी के साथ 18,348.00 के स्तर पर बंद हुआ।

निवेशकों को 99 हजार करोड़ का फायदा

बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन आज 23 मई को बढ़कर 279.78 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जो इसके पिछले कारोबारी दिन यानी सोमवार 22 मई को 278.79 लाख करोड़ रुपये था। इस तरह BSE में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप आज करीब 99 हजार करोड़ रुपये बढ़ा है। या दूसरे शब्दों में कहें तो निवेशकों की वेल्थ में करीब 99 हजार करोड़ रुपये का इजाफा हुआ है।


सेंसेक्स के इन 5 शेयरों में रही सबसे अधिक तेजी

सेंसेक्स के 30 में से 13 शेयर आज बढ़त के साथ बंद हुए। इसमें भी बजाज फाइनेंस (Bajaj Finance) के शेयरों में सबसे अधिक 1.85 फीसदी की तेजी दर्ज की गई। इसके बाद आईटीसी (ITC), एशियन पेंट्स (Asian Paints), टाटा मोटर्स (Tata Motors) और इंडसइंड बैंक (IndusInd Bank)के शेयरों में सबसे अधिक तेजी रही और ये करीब 0.98% से लेकर 1.09% तक की तेजी के साथ बंद हुए।

यह भी पढ़ें- GQG Partners: अदाणी ग्रुप में फिर किया अरबों डॉलर का निवेश, 10% बढ़ाई हिस्सेदारी, अगले 5 साल के लिए बड़ा प्लान

सेंसेक्स के इन 5 शेयरों में रही सबसे अधिक गिरावट

वहीं सेंसेक्स के बाकी 17 शेयर आज गिरावट के साथ बंद हुए। इसमें भी एचसीएल टेक (HCL Tech) के शेयरों में सबसे अधिक 1.29% की गिरावट रही। इसके बाद टेक महिंद्रा (Tech Mahindra), कोटक महिंद्रा बैंक (Kotak Mahindra Bank), लर्सन एंड टुब्रो (L&T) और टाइटन (Titan) के शेयरों के सबसे अधिक गिरावट रही और ये करीब 0.94% से लेकर 1.22% तक की गिरावट के साथ बंद हुए।

सेंसेक्स के बाकी शेयरों का क्या रहा हाल इसे आप नीचे दिए गए तस्वीर में देख सकते हैं-

sensexstock

1,782 शेयरों में रही तेजी

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर आज बढ़त के साथ बंद होने वाले शेयरों की संख्या अधिक रही। एक्सचेंज पर कुल 3,624 शेयरों में आज कारोबार देखने को मिला। इसमें से 1,782 शेयर बढ़त के साथ बंद हुए। वहीं 1,726 शेयरों में गिरावट देखी गई। जबकि 116 शेयर बिना किसी उतार-चढ़ाव के सपाट बंद हुए।

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।