शेयर बाजार में 6 फरवरी को बड़ा उतारचढ़ाव गिरा। सेंसेक्स और निफ्टी सुबह में कमजोर खुले। बिकवाली दबाव बढ़ने से दोनों सूचकांक फिसल गए। लेकिन, दोपहर बाद सेंसेक्स और निफ्टी में जबर्दस्त रिकवरी दिखी। कारोबार के अंत में सेंसेक्स और निफ्टी हरे निशान में बंद हुए। सेंसेक्स 266 अंक चढ़कर 23,580 अंक पर बंद हुआ। निफ्टी 50 अंक की मजबूती के साथ 25,693 पर बंद हुआ।
बड़े स्टॉक्स में एलआईसी के शेयर में 7.40 फीसदी तेजी आई। सीमेंट एनर्जी का शेयर 5.45 फीसदी उछला। आईटीसी का शेयर 5 फीसदी चढ़ा। हिंदुस्तान यूनिलीवर में 2.96 फीसदी की तेजी दिखी। वेदांता 2.42 फीसदी उछला।
निफ्टी आईटी इंडेक्स में कमजोरी बनी रही। कारोबार के अंत में यह 1.47 फीसदी गिरकर बंद हुआ। आईटी शेयर निचले स्तर से काफी हद तक रिकवर कर गए। लेकिन, कीमतें लाल निशान में बनी रही। टीसीएस 1.67 फीसदी गिरा, इंफोसिस 0.86 फीसदी गिरा, एचसीएल टेक में 1.01 फीसदी गिरावट आई। टेक महिंद्रा 1.6 फीसदी गिरकर बंद हुआ।
6 फरवरी को बाजार में कारोबार की शुरुआत कमजोरी के साथ हुई। लेकिन, दोपहर तक मार्केट में रिकवरी शुरू हो गई। एक्सपर्ट्स का कहना है कि निचले स्तर पर खरीदारी से बाजार गिरावट से उबरने में सफल रहा। सुबह में आईटी शेयरों ने बाजार पर दबाव बढ़ाया था। दोपहर बाद उनमें भी रिकवरी देखने को मिली। ज्यादातर आईटी स्टॉक्स बड़ी गिरावट से काफी हत तक संभलने में कामयाब रहे।