Sensex में 800 अंकों की गिरावट, 5 सेकंड में ₹4 लाख करोड़ साफ, सिर्फ इस सेक्टर का निफ्टी इंडेक्स ग्रीन

Sensex-Nifty Fall: अमेरिका और ईरान की लड़ाई खत्म होने को लेकर सस्पेंस के दिन आज मार्केट में कारोबार की कमजोर शुरूआत हुई। सिर्फ एक सेक्टर का निफ्टी इंडेक्स फिलहाल ग्रीन है तो कुछ में भारी दबाव है। जानिए कौन-सा सेक्टर मार्केट को ऊपर ले जा रहा है तो कौन नीचे खींच रहे हैं और ओवरऑल मार्केट की स्थिति क्या है

अपडेटेड Apr 07, 2026 पर 9:59 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
एक कारोबारी दिन पहले 06 अप्रैल को सेंसेक्स (Sensex) 787.30 प्वाइंट्स यानी 1.07% के उछाल के साथ 74,106.85 और निफ्टी 50 (Nifty 50) 255.15 प्वाइंट्स यानी 1.12% की बढ़त के साथ 22,968.25 पर बंद पर बंद हुआ था। वहीं आज लाल खुले हैं।

Sensex-Nifty Big Fall: अमेरिका और ईरान के बीच चल रही लड़ाई के खत्म होने को लेकर सस्पेंस, विदेशी निवेशकों की ताबड़तोड़ बिकवाली और कच्चे तेल की तेजी ने मिलकर आज घरेलू स्टॉक मार्केट में शुरुआती कारोबार में दबाव बनाया। इस दबाव में मेटल को छोड़ हर सेक्टर का निफ्टी इंडेक्स लाल हो गया। हालांकि निफ्टी मेटल में भी फिलहाल 0.25% की ही तेजी है तो दूसरी तरफ निफ्टी ऑटो करीब 2% टूट गया जबकि एफएमसीजी, प्राइवेट बैंक, रियल्टी और फार्मा सेक्टर के निफ्टी इंडेक्स तो करीब 1-1% फिसल गए। मिडकैप और स्मॉलकैप स्टॉक्स में भी बिकवाली का दबाव है। ओवरऑल बात करें तो BSE पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप ₹4.24 लाख करोड़ घट गया है यानी निवेशकों की दौलत इस उठा-पटक में ₹4.24 लाख करोड़ कम हो गई है।

अब इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्सों की बात करें तो बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) फिलहाल 698.96 प्वाइंट्स यानी 0.94% की गिरावट के साथ 73,407.89 और निफ्टी 50 (Nifty 50) 217.40 प्वाइंट्स यानी 0.95% की कमजोरी के साथ 22,750.85 पर है। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 824.44 प्वाइंट्स टूटकर यह 73,282.41 तक आ गया था तो निफ्टी भी 248.95 प्वाइंट्स फिसलकर 22,719.30 तक आ गया था।

निवेशकों की दौलत में ₹4.24 लाख करोड़ की गिरावट


एक कारोबारी दिन पहले यानी 06 अप्रैल 2026 को बीएसई पर लिस्टेड सभी शेयरों का कुल मार्केट कैप ₹4,27,51,243.57 करोड़ था। आज यानी 07 अप्रैल 2026 को मार्केट की गिरावट में यह ₹4,23,27,220.10 करोड़ पर आ गया। इसका मतलब हुआ कि निवेशकों की पूंजी ₹4,24,023.47 करोड़ घट गई है।

Sensex के सिर्फ 3 शेयर ग्रीन

सेंसेक्स पर 30 शेयर लिस्टेड हैं जिसमें से फिलहाल सिर्फ तीन- बजाज फाइनेंस, टेक महिंद्रा और आईटीसी ही ग्रीन हैं। वहीं दूसरी तरफ सबसे अधिक गिरावट इंडिगो, एटर्नल और एमएंडएम में है। नीचे सेंसेक्स पर लिस्टेड सभी शेयरों के लेटेस्ट भाव और आज उतार-चढ़ाव की डिटेल्स देख सकते हैं-

sensex 6

15 शेयर एक साल के हाई पर

बीएसई पर आज 2644 शेयरों की ट्रेडिंग हो रही है। इसमें 1031 शेयर मजबूत दिख रहे हैं तो 1454 में गिरावट का रुझान है और 159 में कोई बदलाव नहीं दिख रहा है। इसके अलावा 25 शेयर एक साल के हाई और 20 शेयर एक साल के निचले स्तर पर आ गए। वहीं 97 शेयर अपर सर्किट पर पहुंच गए तो 46 शेयर लोअर सर्किट पर आ गए।

bse 6

मार्केट में आज की लाइव हलचल के लिए यहां जुड़ें

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।