आपने अक्सर विमान के उड़ान भरने से पहले एयरहोस्टेस को यह कहते सुना होगा कि अपनी सीट की पेटी बांध लीजिए विमान उड़ने वाला है। 11 अप्रैल को इंडियन मार्केट्स की ओपनिंग के बारे में यह बात कही जा सकती है। शुक्रवार (11 अप्रैल) को सेंसेक्स और निफ्टी मार्केट खुलते ही टेक-ऑफ कर जाएंगे। फिर, ये इतनी ऊंचाई पर पहुंच जाएंगे कि आपको अपनी आंखों पर यकीन नहीं होगा। हालांकि, यह सिर्फ एक अनुमान है जो 9 अप्रैल को अमेरिकी मार्केट में जबर्दस्त तेजी और 10 अप्रैल को एशियाई बाजारों की बुलेट जैसी रफ्तार पर आधारित है।
