Market Today: बेयर्स (मंदड़ियों) ने मार्केट पर अपनी पकड़ मजबूत कर दी है। 26 सितंबर (सोमावार) को बाजार खुलते ही काफी दबाव दिखा। प्रमुख सूचकांक 1.5 फीसदी से ज्यादा टूट गए। BSE का 50 शेयरों वाला Sensex 1.64 फीसदी यानी 953.70 अंक लुढ़ककर 57,145.22 अंक पर आ गया। NSE का 50 शेयरों वाला NIFTY भी 1.79 फीसदी यानी 311 अंक गिरकर 17,016.30 अंक पर बंद हुआ।
