सेंसेक्स-निफ्टी में रही लगातार 5वें दिन तेजी, जानिए शुक्रवार को कैसी रह सकती है बाजार की चाल

कोटक सिक्योरिटीज के सहज अग्रवाल का कहना है कि निफ्टी में तेजी के संकेत कायम हैं। और जल्द ही ये 1900-19500 का लेवल छूता नजर आ सकता है.

अपडेटेड Jan 13, 2022 पर 6:53 PM
बोनांजा पोर्टफोलियो के विशाल वाघ का कहना है कि आने वाले सत्रों में निफ्टी के लिए 17940-18000 का लेवल शॉर्ट टर्म सपोर्ट का काम करेगा। जबकि 18340 पर इसके लिए रजिस्टेंस नजर आ रहा है।

बाजार में आज भी खरीदारी का मूड कायम रहा। निफ्टी में लगातार पांचवे दिन तेजी रही और आज ये 18250 के पार बंद हुआ। आज के कारोबार में मेटल, पावर और केमिकल में जोरदारी खरीदारी, हालांकि बैंक निफ्टी में आज थोड़ी सुस्ती रही। आइए देखते हैं कल कैसी रह सकती है बाजार की चाल।

टेक्निकल व्यू

मोतीलाल ओसवल के चंदन तपाड़िया का कहना है कि निफ्टी आज एक बड़े ट्रेडिंग दायरे में घूमता नजर आया और इसने डेली स्केल पर लॉन्गर लोअर विक के साथ एक छोटा डोजी जैसा कैंडल बनाया। जो इस बात का संकेत है कि हर गिरावट पर खरीदारी हुई है। अब अगर निफ्टी को 18,400 की तरफ जाना है तो इसको 18,181 के ऊपर टिके रहना होगा। निफ्टी का सपोर्ट अब ऊपर की तरफ खिसकर 18,081-18000 के जोन में आ गया है।


कल कैसी रह सकती है बाजार की चाल

कोटक सिक्योरिटीज के श्रीकांत चौहान का कहना है कि निफ्टी ने एक डोजी कैंडलस्टिक फॉर्मेशन बना लिया है। जो बुल और बियर के बीच अनिश्चितता की स्थिति की ओर संकेत कर रहा है। हालांकि बाजार का मीडियम टर्म आउटलुक अभी भी पॉजिटिव बना हुआ है। चौहान की राय है कि अगर निफ्टी 18,200 के नीचे फिसलता है तो फिर यह 18140-18100 की तरफ जा सकता है। दूसरी तरफ निफ्टी जब तक 18,200 के ऊपर टिका हुआ है, तब तक इसमें 18,300-18350 की तरफ जाने की संभावना बनी हुई है।

बोनांजा पोर्टफोलियो के विशाल वाघ का कहना है कि आने वाले सत्रों में निफ्टी के लिए 17940-18000 का लेवल शॉर्ट टर्म सपोर्ट का काम करेगा। जबकि 18340 पर इसके लिए रजिस्टेंस नजर आ रहा है।

कोटक सिक्योरिटीज के सहज अग्रवाल का कहना है कि निफ्टी में तेजी के संकेत कायम हैं। और जल्द ही ये 1900-19500 का लेवल छूता नजर आ सकता है। शॉर्ट टर्म में आने वाले किसी भी करेक्शन को नई खरीदारी के लिए इस्तेमाल करना चाहिए। वर्तमान लेवल पर हम मेटल और FMCG पर पॉजटिव बने हुए हैं। इसके अलावा रियलिटी, आईटी और ऑटो में भी किसी गिरावट में खरीदारी की जा सकती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।