Get App

Short Call: क्या स्टॉक मार्केट्स की यह तेजी जारी रहेगी, क्या Sobha और Praj Industries में निवेश से होगा मुनाफा?

स्टॉक मार्केट्स में 25 नवंबर को लगातार दूसरे सत्र जबर्दस्त तेजी दिखी। हालांकि, सोमवार को मार्केट में तेजी की उम्मीद पहले से लगाई जा रही थी। 23 नवंबर को महाराष्ट्र में BJP की जीत का मार्केट पर पॉजिटिव असर पड़ा है। हालांकि, एक्सपर्ट्स का कहना है कि अभी इस तेजी को ट्रेंड समझना जल्दबाजी होगी

MoneyControl Newsअपडेटेड Nov 25, 2024 पर 10:09 AM
Short Call: क्या स्टॉक मार्केट्स की यह तेजी जारी रहेगी, क्या Sobha और Praj Industries में निवेश से होगा मुनाफा?
मार्केट की तेजी में HDFC Bank, Reliance Industries, Zomato, SBI जैसे दिग्गज शेयरों का बड़ा योगदान दिखा। इन शेयरों में 5 फीसदी तक की तेजी देखी।

स्टॉक मार्केट्स पर महाराष्ट्र में बीजेपी की जीत का बड़ा असर देखने को मिला। इसकी उम्मीद पहले से की जा रही थी। उधर, क्लाउड, डेटा और एआई की बदौलत आईटी सेक्टर का प्रदर्शन बेहतर रहने की उम्मीद है। इसकी बड़ी वजह यह है कि अमेरिका में बैंकिंग और फाइनेंशियल कंपनियां खर्च बढ़ा रही हैं। कोटक इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज ने नवंबर की अपनी रिपोर्ट में इस बारे में बताया है। अमेरिका में बैंक अपने कामकाज के आधुनिकीकरण पर फोकस बढ़ा रहा हैं। मॉर्गन स्टेनली को टेक्निकल पर खर्च की ग्रोथ डबल डिजिट में रहने की उम्मीद है। गोल्डमैन सैक्स का भी कहना है कि फाइनेंशियल कंपनियां इंजीनियरिंग और टेक्नोलॉजी प्लेटफॉर्म पर निवेश बढ़ाने जा रही हैं।

Zomato में 5 फीसदी से ज्यादा तेजी

इधर, 25 नवंबर लगातार दूसरा दिन है, जब मार्केट जबर्दस्त तेजी के साथ खुला है। हालांकि, 23 नवंबर को महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों के नतीजे आने के बाद इसकी उम्मीद थी। सोमवार को कारोबार की शुरुआत तेजी के साथ हुई। BSE Sensex 1.46 फीसदी यानी 1125 प्वाइंट्स चढ़कर 80,255 पर पहुंच गया। NSE का Nifty 1.46 फीसदी यानी 350 प्वाइंट्स के उछाल के साथ 24,251 पर चल रहा था।

क्या यह तेजी जारी रहने वाली है?

सब समाचार

+ और भी पढ़ें