Get App

IT Stocks के दम पर Sensex में 1000 अंकों का उछाल, पांच वजहों से 24250 के पार Nifty

Stock Market Rally: सेंसेक्स की मंथली एक्सपायरी के एक दिन पहले आज सेंसेक्स (Sensex) और निफ्टी (Nifty) रॉकेट बन गए। कच्चे तेल में तेजी के बावजूद सेंसेक्स करीब 1000 प्वाइंट्स उछल पड़ा तो निफ्टी भी आईटी सेक्टर के दम पर 24300 के करीब पहुंच गया। जानिए मार्केट में रौनक की पांच मुख्य वजह और निफ्टी के लिए रेजिस्टेंस-सपोर्ट लेवल्स

Edited By: Jeevan Deep Vishawakarmaअपडेटेड Jul 29, 2026 पर 4:09 PM
IT Stocks के दम पर Sensex में 1000 अंकों का उछाल, पांच वजहों से 24250 के पार Nifty
Stock Market Highlight: 29 जुलाई को भारतीय शेयर बाजार के मुख्य इंडेक्स मजबूत स्थिति में बंद हुए। IT, मेटल, बैंकिंग और FMCG शेयरों में आई व्यापक तेजी के कारण निफ्टी 50 इंडेक्स 24,200 के स्तर के ऊपर बंद हुआ।

Share Market Rally: घरेलू स्टॉक मार्केट में आज काफी रौनक रही। इंट्रा-डे में आज सेंसेक्स करीब 1000 प्वाइंट्स उछल पड़ा तो निफ्टी 50 भी 24300 के काफी करीब पहुंचा। ब्रोडर लेवल पर भी आज काफी रौनक रही लेकिन स्मॉलकैप स्पेस में थोड़ी अधिक। निफ्टी मिडकैप 100 आज 0.82% बढ़त के साथ बंद हुआ तो निफ्टी स्मॉलकैप 100 करीब डेढ़ फीसदी मजबूत हुआ। इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्सेज की बात करें तो आज सेंसेक्स (Sensex) 888.68 प्वाइंट्स यानी 1.16% की बढ़त के साथ 77,654.60 और निफ्टी 50 (Nifty 50) भी 264.85 प्वाइंट्स यानी 1.10% के उछाल के साथ 24,250.20 पर बंद हुआ है। इंट्रा-डे में सेंसेक्स 999.57 प्वाइंट्स उछलकर 77,765.49 तो निफ्टी 298.20 प्वाइंट्स उछलकर 24,283.55 तक पहुंचा था।

Share Market Rally: ये है वजह

IT Stocks की जोरदार तेजी

आईटी सेक्टर में आज लगातार चौथे दिन रौनक रही और इन चार दिनों में इसका निफ्टी इंडेक्स 9% से अधिक मजबूत हुआ। आज की बात करें तो यह 2% से अधिक मजबूत हुआ। यह वैश्विक चिप कंपनियों के मुकाबले किसी महीने में अब तक की सबसे अधिक तेजी की तरफ बढ़ रहा है। यह एआई को लेकर सुस्ती और आईटी सर्विसेज कंपनियों में फिर से बढ़ती दिलचस्पी का संकेत है। यह ऐसे समय में हो रहा है, जब वैश्विक चिप और एआई सेक्टर के बैरोमीटर माने जाने वाला दक्षिण कोरिया का कोस्पी (Kospi) इंडेक्स जून के मध्य में अपने हाई लेवल से फिलहाल 30% से अधिक नीचे आ चुका है।

बाकी सेक्टर्स की बात करें तो आईटी सेक्टर ने को मेटल सेक्टर ने काफी सपोर्ट किया जिसका निफ्टी इंडेक्स भी 2% से अधिक मजबूत हुआ। निफ्टी एफमसीजी डेढ़ फीसदी से अधिक तो निफ्टी फार्मा करीब डेढ़ फीसदी तो निफ्टी प्राइवेट बैंक 1% से अधिक और निफ्टी पीएसयू बैंक 0.40% मजबूत हुआ।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें