SH Kelkar share: एस एच केलकर एंड कंपनी के शेयरों में आज 24 सितंबर को 18 फीसदी से अधिक की शानदार रैली देखी गई। यह स्टॉक BSE पर 18.19 फीसदी की बढ़त के साथ 301.50 रुपये के भाव पर बंद हुआ है। दरअसल, ब्रोकरेज फर्म कोटक इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज ने कंपनी के शेयरों में तेजी की उम्मीद जताई है। इस खबर के बाद आज एस एच केलकर एंड कंपनी के शेयरों में जमकर खरीदारी देखी गई। आज की तेजी के साथ कंपनी का मार्केट कैप बढ़कर 4173 करोड़ रुपये हो गया है।
