Stock Split: 6 महीनों में 30% चढ़ा शेयर, अब 5 टुकड़ों में बंटेगा

Stock Split: शंकरा बिल्डप्रो के शेयर की कीमत वर्तमान में BSE पर 1273.10 रुपये है। कंपनी 1,00,000 से ज्यादा तरह के बिल्डिंग मैटीरियल्स उपलब्ध कराती है, जिनमें घर बनाने से लेकर रेनोवेशन तक की आपकी हर जरूरत का सामान शामिल है

अपडेटेड Sep 26, 2026 पर 2:42 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Shankara Buildpro हर तरह के बिल्डिंग मैटीरियल और कंस्ट्रक्शन जरूरतों के लिए वन स्टॉप सॉल्यूशन के तौर पर काम करती है।

बिल्डिंग मैटीरियल्स उपलब्ध कराने वाली कंपनी शंकरा बिल्डप्रो लिमिटेड का स्टॉक, स्प्लिट होने जा रहा है। कंपनी का 10 रुपये फेस वैल्यू वाला एक शेयर, 2 रुपये फेस वैल्यू वाले 5 शेयरों में टूट जाएगा। इस कॉरपोरेट एक्शन की घोषणा अगस्त में हुई थी। रिकॉर्ड डेट 8 अक्टूबर 2026 है। कंपनी हर तरह के बिल्डिंग मैटीरियल और कंस्ट्रक्शन जरूरतों के लिए वन स्टॉप सॉल्यूशन के तौर पर काम करती है। इसका दावा है कि स्टील ट्यूब और पाइप के मामले में यह भारत की सबसे बड़ी डिस्ट्रीब्यूटर और रिटेलर है।

शंकरा बिल्डप्रो 1,00,000 से ज्यादा तरह के बिल्डिंग मैटीरियल उपलब्ध कराती है, जिनमें घर बनाने से लेकर रेनोवेशन तक की आपकी हर जरूरत का सामान शामिल है। कंपनी में जून 2026 के आखिर तक प्रमोटर्स के पास 40.18 प्रतिशत हिस्सेदारी थी।

स्टॉक स्प्लिट में एक कंपनी अपने मौजूदा शेयरों को छोटे टुकड़ों में तोड़ देती है। इससे निवेशकों के पास शेयरों की संख्या बढ़ जाती है लेकिन उसी अनुपात में प्रति शेयर कीमत घट जाती है। निवेशकों के निवेश की कुल वैल्यू नहीं बदलती। इस कदम का मकसद शेयरों को किफायती बनाना होता है। बहुत ज्यादा कीमत वाले शेयर छोटे निवेशकों की पहुंच से बाहर हो जाते हैं। स्प्लिट के बाद शेयर सस्ते हो जाते हैं, जिससे अधिक नए निवेशक जुड़ने की संभावना रहती है।


Shankara Buildpro का शेयर 6 महीनों में 30 प्रतिशत मजबूत

शंकरा बिल्डप्रो के शेयर की कीमत वर्तमान में BSE पर 1273.10 रुपये है। कंपनी का मार्केट कैप 3000 करोड़ रुपये से ज्यादा है। शेयर 3 महीनों में 20 प्रतिशत से ज्यादा उछला है। 6 महीनों में यह लगभग 30 प्रतिशत की तेजी देख चुका है। शेयर का BSE पर 52 सप्ताह का एडजस्टेड हाई 1,379.80 रुपये और एडजस्टेड लो 633.40 रुपये है।

Stock Split: 6 महीनों में पैसा हुआ डबल, अब दो टुकड़ों में टूटेगा शेयर

कंपनी की वित्तीय सेहत

अप्रैल-जून 2026 ​तिमाही में शंकरा बिल्डप्रो का रेवेन्यू 1,888.61 करोड़ रुपये और शुद्ध मुनाफा 35.43 करोड़ रुपये रहा। इस बीच प्रति शेयर अर्निंग 14.61 करोड़ रुपये दर्ज की गई। पूरे वित्त वर्ष 2026 के दौरान कंपनी का रेवेन्यू 6,824.65 करोड़ रुपये, शुद्ध मुनाफा 127.56 करोड़ रुपये और प्रति शेयर अर्निंग 52.60 करोड़ रुपये रही।

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।