Share Market Crash: भारतीय शेयर बाजार रविवार 1 फरवरी को बजट ऐलानों के तुरंत बाद क्रैश हो गए। बजट से पहले सेंसेक्स और निफ्टी में 0.5 प्रतिशत तक की तेजी देखने को मिली थी। हालांकि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बजट भाषण शुरू होने के बाद बाजार का मूड बदला और गिरावट बढ़ती ही गई। कारोबार के दौरान सेंसेक्स 2000 अंकों तक लुढ़क गया। वहीं निफ्टी गोता लगाकर 24,800 के नीचे चला गया। इस भारी गिरावट के चलते निवेशकों में कोहराम मच गया।
दोपहर 12.30 बजे के करीब, बीएसई सेंसेक्स 1,952.80 अंक या 2.37 फीसदी की गिरावट के साथ 80,613.56 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। वहीं निफ्टी 637.05 अंक 2.51 फीसदी का गोता लगाकार 24,781.85 के स्तर पर कारोबार कर रहा था।
शेयर बाजार में आज की इस गिरावट के पीछे 5 बड़े कारण रहे-
1. F&O पर बढ़ा सिक्योरिटीज ट्रांजैक्शन टैक्स (STT)
फाइनेंस मिनिस्टर निर्मला सीतारमण ने रविवार, 1 फरवरी को फ्यूचर्स और ऑप्शंस दोनों पर सिक्योरिटीज ट्रांजैक्शन टैक्स (STT) बढ़ाने का प्रस्ताव रखा। फ्यूचर्स पर सिक्योरिटीज ट्रांजैक्शन टैक्स को पहले के 0.02% से बढ़ाकर 0.05% कर दिया गया है और ऑप्शंस के लिए इसे पहले के 0.1% से बढ़ाकर 0.15% कर दिया गया है। जबकि शेयर बाजार STT में कटौती की उम्मीद कर था। इसके चलते बाजार की उम्मीदों को तगड़ा झटका लगा और निवेशकों का सेंटीमेंट कमजोर हुआ। BSE, Angel One और Groww जैसे शेयरों में 10 फीसदी से अधिक की गिरावट देखने को मिली।
2. बायबैक पर कैपिटल गेन के तौर पर टैक्स लगाने का प्रस्ताव
फाइनेंस मिनिस्टर निर्मला सीतारमण ने 1 फरवरी को सभी शेयरहोल्डर्स के लिए बायबैक पर कैपिटल गेन के तौर पर टैक्स लगाने का प्रस्ताव रखा। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि प्रमोटर्स को एक्स्ट्रा बायबैक टैक्स देना होगा। सराफ एंड पार्टनर्स के पार्टनर अमित गुप्ता ने कहा कि बायबैक टैक्सेशन को फिर से कैपिटल गेन के तौर पर दिखाया गया है।
3. ऊंचे लेवल पर मुनाफावसूली
बजट पेश होने से पहले शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी 0.5 प्रतिशत तक उछल गए थे। इसके पीछे बजट से जुड़ी उम्मीदों को बड़ी वजह माना जा रहा था। हालांकि बजट के बाद निवेशकों ने ऊंचे लेवल पर मुनाफावसूली करनी शुरू कर दी, जिससे बाजार में गिरावट आई।
बजट भाषण के दौरान शेयर मार्केट में हमेशा से तेज़ उतार-चढ़ाव देखा गया है। पिछले 15 में से 14 मौकों पर, निफ्टी 50 में बजट के दिन के दौरान 2 से 3 परसेंट का उतार-चढ़ाव देखा गया है। ऑनलाइन ट्रेडिंग और वेल्थ-टेक फर्म एनरिच मनी के CEO पोनमुडी आर ने कहा, "शेयर मार्केट में बजट के दिन बहुत उतार-चढ़ाव रहने की संभावना है। बजट में फिस्कल पॉलिसी, कैपेक्स पुश, सेक्टर-स्पेसिफिक इंसेंटिव और फिस्कल डेफिसिट टारगेट के बारे में अहम घोषणाओं के आधार पर किसी भी दिशा में तेज बदलाव हो सकते हैं।"
5. मेटल शेयरों में गिरावट जारी
मेटल कंपनियों के शेयरों में आज 1 फरवरी को लगातार तीसरे दिन भारी गिरावट देखने को मिली। निफ्टी मेटल इंडेक्स रविवार को शुरुआती ट्रेडिंग में 5 परसेंट से ज्यादा गिरकर 11,218.80 के निचले स्तर पर आ गया। हिंदुस्तान कॉपर के शेयर 19 परसेंट, नेशनल एल्युमिनियम कंपनी (NALCO) के शेयर 14.5 परसेंट और हिंदुस्तान जिंक के शेयर 13.5 परसेंट तक गिर गए। वेदांता और हिंडाल्को इंडस्ट्रीज के शेयर भी 10 परसेंट तक टूट गए।
डिस्क्लेमरः Moneycontrol पर एक्सपर्ट्स/ब्रोकरेज फर्म्स की ओर से दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह उनके अपने होते हैं, न कि वेबसाइट और उसके मैनेजमेंट के। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई भी निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।