Share Market Crash: जापान के शेयर मार्केट की वजह से दुनिया भर के बाजारों में तबाही आ चुकी है। सोमवार 5 अगस्त को जापान ने ऐलान कर दिया कि उसका शेयर मार्केट बेयरिश फेज में दाखिल हो गया है। पिछले हफ्ते से लगातार जापान के मार्केट में गिरावट जारी है। सोमवार को जापान का निक्केई 225 इंडेक्स 2227.15 अंक यानि करीब 12 फीसदी से ज्यादा गिर चुका है। पिछले महीने 11 जुलाई को निक्केई अपने ऑल टाइम हाई से 20 फीसदी से ज्यादा गिरा था। निक्केई में 1987 के बाद पहली बार ऐसा तबाही वाली गिरावट देखी गई है। 1987 के उस दिन को जापान के शेयर बाजार के इतिहास में ब्लैक डे कहा जाता है। 1987 को सिर्फ एक दिन निक्केई में 4451.28 अंकों की गिरावट आ चुकी थी। जो जापान निक्केई के इतिहास की सबसे बड़ी गिरावट है।
