Get App

Share Market Crash: शेयर बाजार में इन 4 कारणों से हाहाकार, सेंसेक्स 1400 अंक टूटा, निवेशकों के ₹7 लाख करोड़ डूबे

Share Market Crash: भारतीय शेयर बाजार गुरुवार 3 अक्टूबर को क्रैश हो गए। सेंसेक्स 1,400 अंकों से अधिक गिरकर 82,900 के नीचे आ गया। निफ्टी भी 400 अंकों से अधिक का गोता लगाकर 25,379 पर आ गया। इसके चलते एक झटके में निवेशकों के करीब 7 लाख करोड़ रुपये डूब गए। शेयर बाजार की इस गिरावट के पीछे 4 प्रमुख कारण रहे-

Vikrant singhअपडेटेड Oct 03, 2024 पर 12:34 PM
Share Market Crash: शेयर बाजार में इन 4 कारणों से हाहाकार, सेंसेक्स 1400 अंक टूटा, निवेशकों के ₹7 लाख करोड़ डूबे
Share Market Crash: शेयर बाजार में गिरावट के पीछे मुख्य वजह मिडिल ईस्ट में बढ़ता तनाव है

Share Market Crash: भारतीय शेयर बाजार गुरुवार 3 अक्टूबर को क्रैश हो गए। सेंसेक्स 1,400 अंकों से अधिक गिरकर 82,900 के नीचे आ गया। निफ्टी भी 400 अंकों से अधिक का गोता लगाकर 25,379 पर आ गया। इसके चलते एक झटके में निवेशकों के करीब 7 लाख करोड़ रुपये डूब गए। मेटल को छोड़ निफ्टी के सभी सेक्टर्स के इंडेक्स लाल निशान में हैं। मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में बिकवाली का भारी दबाव देखा गया।  शेयर बाजार की इस गिरावट के पीछे 4 प्रमुख कारण रहे-

1. मिडिल ईस्ट में बढ़ता तनाव

शेयर बाजार में गिरावट के पीछे मुख्य वजह मिडिल ईस्ट में बढ़ता तनाव है। इजरायल ने लेबनान में जमीनी कार्रवाई शुरू की है और हवाई हमले भी किए हैं। ईरान ने हिजबुल्लाह नेता हसन नसरल्लाह की मौत के बाद इजरायल पर बैलिस्टिक मिसाइल हमला करके जवाबी कार्रवाई की। इस संघर्ष के बड़े स्तर के युद्ध में बदलने की संभावना भी जताई जाने लगी है। ऐसे में निवेशक अब शेयर बाजार की जगह गोल्ड जैसे कम जोखिम वाले एसेट्स की ओर मुड़ रहे हैं। खासतौ से विदेशी निवेशक बाजार से पैसा निकाल रहे हैं।

फिडेंट एसेट मैनेजमेंट की फाउंडर और सीआईओ ऐश्वर्या दाधीच ने मनीकंट्रोल से कहा, "अगर मिडिल ईस्ट में कोई बड़ा जवाबी हमला होता है या तनाव बढ़ता है, तो इससे भू-राजनीतिक तनाव बढ़ सकता है, जिसका असर भारत सहित दुनिया भर के शेयर बाजारों पर पड़ सकता है। लेकिन अभी के लिए, मुझे नहीं लगता कि तत्काल चिंता का कोई कारण है। यह गिरावट अस्थायी है।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें