Share Market Today: शेयर बाजार में आज 7 अक्टूबर को लगातार छठवें दिन गिरावट भारी गिरावट रही। सेंसेक्स 550 अंक गिर गया। वहीं निफ्टी 24,800 के नीचे बंद हुआ। सबसे अधिक पिटाई छोटे और मझोले शेयरों की हुई। बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 2 फीसदी, वहीं स्मॉलकैप इंडेक्स 3 फीसदी की भारी गिरावट के साथ बंद हुआ। इसके चलते निवेशकों को आज दिन भर में करीब 8.62 लाख रुपये करोड़ रुपये का झटका लगा। विदेशी निवेशकों की ओर भारी बिकवाली के चलते मार्केट का सेंटीमेंट कमजोर बना हुआ है। आईटी को छोड़कर बाकी सभी सेक्टोरल इंडेक्स लाल निशान में बंद हुए। सरकारी बैंक, फार्मा, कैपिटल गुड्स, रियल्टी, ऑयल एंड गैस, मीडिया एंड टेलीकॉम 1 से 3 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुए।
कारोबार के अंत में, बीएसई सेंसेक्स 550.85 अंक या 0.67 फीसदी का गोता लगाकर 81,137.60 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला इंडेक्स, निफ्टी 197.30 अंक या 0.79 फीसदी टूटकर 24,817.30 के स्तर पर बंद हुआ।
निवेशकों के ₹8.62 लाख करोड़ डूबे
सेंसेक्स के 5 सबसे ज्यादा चढ़ने वाले शेयर
बीएसई सेंसेक्स के 30 में से सिर्फ 7 शेयर आज हरे निशान में हुए। इसमें आईटीसी (ITC) के शेयरों में 1.33 फीसदी की सबसे अधिक तेजी रही। इसके बाद भारती एयरटेल (Bharti Airtel) महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M) बजाज फाइनेंस (Bajaj Finance) इंफोसिस (Infosys) और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) के शेयर 0.71 फीसदी से लेकर 1.31 फीसदी की तेजी के साथ बंद हुए।
सेंसेक्स के 5 सबसे ज्यादा गिरने वाले शेयर
वहीं सेंसेक्स के बाकी 23 शेयर आज गिरावट के साथ बंद हुए। इसमें अदाणी पोर्ट्स (Adani Ports) का शेयर 4.08 फीसदी की गिरावट के साथ टॉप लूजर्स रहा। वहीं एनटीपीसी (NTPC), स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI), पावर ग्रिड (Power Grid) और एक्सिस बैंक (Axis Bank) के शेयरों में 2.31 फीसदी से 2.99% तक की गिरावट देखी गई।
सेंसेक्स के बाकी शेयरों का क्या रहा हाल, इसे आप नीचे दिए गए तस्वीर में देख सकते हैं-
3,416 शेयरों में रही गिरावट
बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर आज गिरावट के साथ बंद होने वाले शेयरों की संख्या अधिक रही। एक्सचेंज पर कुल 4,178 शेयरों में आज कारोबार देखने को मिला। इसमें से 642 शेयर तेजी के साथ बंद हुए। वहीं 3,416 शेयरों में गिरावट देखी गई। जबकि 120 शेयर बिना किसी उतार-चढ़ाव के सपाट बंद हुए। इसके अलावा 169 शेयरों ने आज कारोबार के दौरान अपना नया 52-वीक हाई छुआ। वहीं 132 शेयरों ने अपने 52-हफ्तों का नया निचला स्तर छुआ।
डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।