Share Market Today: शेयर बाजार में आज 7 अक्टूबर को लगातार छठवें दिन गिरावट भारी गिरावट रही। सेंसेक्स 550 अंक गिर गया। वहीं निफ्टी 24,800 के नीचे बंद हुआ। सबसे अधिक पिटाई छोटे और मझोले शेयरों की हुई। बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 2 फीसदी, वहीं स्मॉलकैप इंडेक्स 3 फीसदी की भारी गिरावट के साथ बंद हुआ। इसके चलते निवेशकों को आज दिन भर में करीब 8.62 लाख रुपये करोड़ रुपये का झटका लगा। विदेशी निवेशकों की ओर भारी बिकवाली के चलते मार्केट का सेंटीमेंट कमजोर बना हुआ है। आईटी को छोड़कर बाकी सभी सेक्टोरल इंडेक्स लाल निशान में बंद हुए। सरकारी बैंक, फार्मा, कैपिटल गुड्स, रियल्टी, ऑयल एंड गैस, मीडिया एंड टेलीकॉम 1 से 3 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुए।
