Share Market Crash: सीजफायर खत्म, 1900 प्वाइंट्स टूटा Sensex, 4 वजहों से Nifty आया 23800 के करीब

Share Market Crash: शुरुआती कारोबार में ही आज मार्केट में बिकवाली का ऐसा दबाव दिखा कि सेंसेक्स 650 प्वाइंट्स से अधिक फिसल गया तो निफ्टी भी टूटकर 24200 के नीचे आ गया। इस पर सरकारी बैंकों और ऑटो सेक्टर ने ऐसा दबाव बनाया कि शुरुआती कारोबार में ही निवेशकों की दौलत करीब डेढ़ लाख रुपये घट गई थी। जानिए मार्केट में इस गिरावट की चार मुख्य वजह

अपडेटेड Jul 08, 2026 पर 4:20 PM
एक कारोबारी दिन पहले 07 जुलाई को निफ्टी की वीकली एक्सपायरी के दिन सेंसेक्स (Sensex) 104.35 प्वाइंट्स यानी 0.13% की फिसलन के साथ 78,180.72 और निफ्टी 50 (Nifty 50) भी 31.65 प्वाइंट्स यानी 0.13% की गिरावट के साथ 24,398.70 पर बंद हुआ था।

Share Market Crash: पअमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ सीजफायर खत्म होने का ऐलान किया तो मार्केट में कोहराम मच गया। इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्सेज- सेंसेक्स और निफ्टी 50 धड़ाम हो गए। सेंसेक्स इंट्रा-डे में 1900 प्वाइंट्स से अधिक टूट गया तो निफ्टी भी 24800 के एकदम करीब आ गया। ब्रोडर लेवल पर भी मार्केट में बिकवाली का तेज दबाव दिखा। निफ्टी मिडकैप 100 में डेढ़ फीसदी से अधिक तो निफ्टी स्मॉलकैप 100 में 2% से अधिक की गिरावट आई।

आज सेंसेक्स (Sensex) 1677.12 प्वाइंट्स यानी 2.15% की फिसलन के साथ 76,503.60 और निफ्टी 50 (Nifty 50) भी 516.65 प्वाइंट्स यानी 2.12% की गिरावट के साथ 23,882.04 पर बंद हुआ है। इंट्रा-डे में सेंसेक्स 1921.69 प्वाइंट्स टूटकर 76,259.03 तक और निफ्टी 593.55 प्वाइंट्स गिरकर 23,805.20 तक आ गया था।

Share Market Crash: ये है वजह

ईरान का ताबड़तोड़ हमला


होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने वाले कमर्शियल जहाजों पर तेहरान के हमलों के जवाब में अमेरिका के ईरान पर नए हमले ने पश्चिमी एशिया में तनाव और बढ़ा दिया है। ईरानी सरकारी मीडिया के अनुसार, अमेरिकी बमबारी के कारण बंदर अब्बास, सिरीक पोर्ट, केश्म द्वीप और खर्ग द्वीप पर कई भीषण विस्फोट हुए। ईरान का आरोप है कि अमेरिका के इस हमले में नागरिक क्षेत्रों को निशाना बनाया गया है, जिससे सिरीक कमर्शियल पियर पर कई लोग घायल हुए हैं। इसके बाद IRGC ने एक संयुक्त ऑपरेशन में बहरीन और कुवैत में स्थित अमेरिकी ठिकानों पर 85 मिसाइलें और ड्रोन दागे। ट्रंप ने सीजफायर खत्म होने का ऐलान कर दिया जिससे मार्केट में घबराहट बढ़ी।

कच्चे तेल में उबाल

अमेरिका और ईरान के बीच एक बार जंग गहराने पर कच्चा तेल उबल पड़ा। बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड ऑयल 5% से अधिक उछलकर प्रति बैरल $78 के पार पहुंच गया।

India VIX में तेज उछाल

मार्केट की घबराहट को मापने वाले इंडिया विक्स में उछाल ने मार्केट पर दबाव बनाया है। फिलहाल यह 26.03% के उछाल के साथ 14.68 पर बंद हुआ है। इंट्रा-डे में यह 15.16 तक पहुंच गया था। इसके अधिक होने का मतलब मार्केट में वोलैटिलिटी हाई होने की आशंका है तो इसके कम होने का मतलब वोलैटिलिटी कम होने की संभावना है।

बैंकिंग शेयरों ने बनाया अधिक दबाव

सेक्टरवाइज आज सभी सेक्टर के निफ्टी इंडेक्स लाल रहे। हालांकि सबसे अधिक दबाव बैंकिंग और एफएमसीजी स्टॉक्स ने डाला। पीएसयू और प्राइवेट बैंकों के निफ्टी इंडेक्स ढाई फीसदी से अधिक टूट गए तो निफ्टी एफएमसीजी भी करीब ढाई फीसदी नीचे आ गया। ऑटो सेक्टर का निफ्टी इंडेक्स 2% से अधिक टूटा तो निफ्टी आईटी भी 1% से अधिक कमजोर हुआ है।

स्टॉक मार्केट में आज की लाइव हलचल के लिए यहां जुड़ें

US-Iran Tension: 'ईरान के साथ सीजफायर खत्म...' ट्रंप का बड़ा ऐलान

ईरान ने बहरीन-कुवैत में मचाई तबाही! 85 अमेरिकी ठिकानों पर मिसाइल-ड्रोन से भीषण हमला

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।