Share Market Crash: शेयर बाजार में भारी गिरावट, निवेशकों के ₹2 लाख करोड़ डूबे, सेंसेक्स 664 अंक टूटकर बंद

Share Market Today: भारतीय शेयर बाजार आज 22 मई को भारी गिरावट के साथ बंद हुए। सेंसेक्स में 644 अंकों की गिरावट आई। वहीं निफ्टी टूटकर 24,600 के स्तर पर आ गया। कारोबार के दौरान तो समय सेंसेक्स 1100 अंकों तक लुढ़क गया था। इस भारी गिरावट के चलते निवेशकों को आज शेयर बाजार में करीब 3 लाख करोड़ रुपये का घाटा हुआ

अपडेटेड May 22, 2025 पर 4:02 PM
BSE में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप आज घटकर 439.09 लाख करोड़ हो गया

Share Market Today: भारतीय शेयर बाजार आज 22 मई को भारी गिरावट के साथ बंद हुए। सेंसेक्स में 644 अंकों की गिरावट आई। वहीं निफ्टी टूटकर 24,600 के स्तर पर आ गया। कारोबार के दौरान तो समय सेंसेक्स 1100 अंकों तक लुढ़क गया था। इस भारी गिरावट के चलते निवेशकों को आज शेयर बाजार में करीब 3 लाख करोड़ रुपये का घाटा हुआ। मार्केट एनालिस्ट्स ने बताया कि अमेरिकी बॉन्ड यील्ड में उछाल और ग्लोबल बाजारों में बिकवाली ने निवेशकों की भावनाओं को झकझोर दिया, जिसका असर भारतीय शेयर बाजार पर भी साफ दिखा। सबसे अधिक गिरावट आईटी, FMCGs, ऑयल एंड गैस और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स शेयरों में देखने को मिली। हालांकि स्मॉलकैप शेयरों की चाल इन सबसे उलट रही और वह 0.17 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुआ।

कारोबार के अंत में बीएसई सेंसेक्स 644.64 अंक या 0.79 फीसदी की गिरावट के साथ 80,951.99 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला इंडेक्स 175.70 अंक या 0.71 फीसदी टूटकर 24,637.75 के स्तर पर बंद हुआ।

निवेशकों के ₹2.09 लाख करोड़ डूबे

बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन आज 22 मई को घटकर 439.09 लाख करोड़ रुपये पर आ गया, जो इसके पिछले कारोबारी दिन यानी सोमवार 21 मई को 441.18 लाख करोड़ रुपये रहा था। इस तरह BSE में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप आज करीब 2.09 लाख करोड़ रुपये घटा है। या दूसरे शब्दों में कहें तो निवेशकों की संपत्ति में करीब 2.09 लाख करोड़ रुपये की गिरावट आई है।


सेंसेक्स के ये 5 शेयर सबसे अधिक लुढ़के

बीएसई सेंसेक्स के 30 में 27 शेयर आज लाल निशान में बंद हुए। इसमें भी महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M) का शेयर 2.59 फीसदी की गिरावट के साथ टॉप लूजर्स रहा। वहीं बजाज फिनसर्व (Bajaj Finserve), टेक महिंद्रा (Tech Mahindra), पावर ग्रिड (Power Grid) Qj आईटीसी (ITC) के शेयरों में 1.58 फीसदी से लेकर 1.80% तक की गिरावट देखी गई।

सेंसेक्स के सिर्फ 3 शेयर हरे निशान में बंद

वहीं सेंसेक्स के सिर्फ 3 में शेयर आज हरे निशान में यानी बढ़त के साथ बंद हुए। इसमें इंडसइंड बैंक (IndusInd Bank) के शेयरों में 1.82 फीसदी की सबसे अधिक तेजी रही। इसके अलावा भारती एयरटेल (Bharti Airtel) और अल्ट्राटेक सीमेंट (Ultratech Cement), इटर्नल (Eternal) के शेयर क्रमश: 0.44 फीसदी से लेकर 0.10 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुए।

सेंसेक्स के बाकी शेयरों का क्या हाल रहा, इसे आप नीचे दिए गए तस्वीर में देख सकते हैं-

sensex223

2,165 शेयरों में रही गिरावट

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर आज गिरावट के साथ बंद होने वाले शेयरों की संख्या अधिक रही। एक्सचेंज पर कुल 4,086 शेयरों में आज कारोबार देखने को मिला। इसमें से 1,767 शेयर तेजी के साथ बंद हुए। वहीं 2,165 शेयरों में गिरावट देखी गई। जबकि 163 शेयर बिना किसी उतार-चढ़ाव के सपाट बंद हुए। इसके अलावा 82 शेयरों ने आज कारोबार के दौरान अपना नया 52-वीक हाई छुआ। वहीं 34 शेयरों ने अपने 52-हफ्तों का नया निचला स्तर छुआ।

sensex223f

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

यह भी पढ़ें- ब्लॉक डील में बिक गए कंपनी के 1.3 करोड़ शेयर, निवेशकों में हड़कंप, भाव 8% टूटा

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।