Share Market Down: भारतीय शेयर बाजारों में बुधवार 7 जनवरी को लगातार तीसरे दिन कमजोरी देखने को मिली। कारोबार के दौरान सेंसेक्स 300 अंकों से अधिक गिर गया। वहीं निफ्टी लुढ़ककर 26,100 के नीचे चला गया। भू-राजनीतिक तनाव और विदेशी निवेशकों की लगातार बिकवाली के चलते शेयर मार्केट का सेंटीमेंट कमजोर बना हुआ है। इसके अलावा कमजोर ग्लोबल संकेतों के चलते भी निवेशक सतर्क नजर आ रहे हैं।
हालांकि आखिरी घंटे में बाजार ने अपने नुकसान को कुछ हद तक कम करने की कोशिश की। कारोबार के अंत में, बीएसई सेंसेक्स 102.20 अंक या 0.12 प्रतिशत गिरकर 84,961.14 पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 37.95 अंक या 0.14 प्रतिशत गिरकर 26,140.75 के स्तर पर बंद हुआ।
शेयर बाजार में आज की गिरावट के पीछे 3 मुख्य कारण रहे-
1. भू-राजनीतिक तनाव बढ़ना
ग्लोबल स्तर पर बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव और टैरिफ से जुड़ी नई चिंताओं ने निवेशकों की जोखिम लेने की क्षमता को कमजोर किया है। इनरीच के CEO पोनमुदी आर के मुताबिक, ऊंचे स्तरों पर मुनाफावसूली के चलते बाजार की चाल सीमित दायरे में रहने की संभावना है। उन्होंने कहा कि बाजार के मौजूदा माहौल में किसी बड़े ट्रेंड की बजाय स्टॉक और सेक्टर आधारित मूवमेंट दिखा सकता है।
2. विदेशी निवेशकों की बिकवाली
एक्सचेंज के आंकड़ों के मुताबिक, मंगलवार को विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) ने भारतीय शेयर बाजार से करीब ₹107.63 करोड़ की शुद्ध बिकवाली की। जनवरी महीने में अब तक विदेशी निवेशक करीब 3,100 करोड़ रुपये की बिकवाली कर चुके हैं। विदेशी निवेशकों की लगातार निकासी से बाजार में लिक्विडिटी पर दबाव बना हुआ है, जिसका सीधा असर निवेशकों के सेंटीमेंट पर पड़ रहा है।
एशियाई बाजारों से भी आज नेगेटिव संकेत मिले। जापान का निक्केई 225 और हांग कांग का हैंग सेंग इंडेक्स कमजोरी के साथ कारोबार करते दिखे। ग्लोबल बाजारों में सतर्कता के इस माहौल ने भारतीय बाजार पर भी दबाव बनाया।
डिस्क्लेमरः Moneycontrol पर एक्सपर्ट्स/ब्रोकरेज फर्म्स की ओर से दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह उनके अपने होते हैं, न कि वेबसाइट और उसके मैनेजमेंट के। बसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई भी निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।