Get App

Share Market Falls: इन 4 कारणों से लुढ़का शेयर बाजार, सेंसेक्स दिन के हाई से 550 अंक टूटा

Share Market Falls: भारतीय शेयर बाजारों ने सोमवार 24 नंवबर को गिरावट के साथ कारोबारी हफ्ते की शुरुआत की। आखिरी घंटे में हुई तेज बिकवाली के चलते सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ने अपनी शुरुआती बढ़त गंवा दी और लाल निशान में बंद हुए। सेंसेक्स दिन के हाई से 550 अंकों तक फिसल गया। वहीं निफ्टी लुढ़ककर 26,000 के नीचे आ गया

Vikrant singhअपडेटेड Nov 24, 2025 पर 4:43 PM
Share Market Falls: इन 4 कारणों से लुढ़का शेयर बाजार, सेंसेक्स दिन के हाई से 550 अंक टूटा
Share Market Falls: शेयर बाजार में आज लगातार दूसरे दिन मुनाफावसूली देखने को मिली

Share Market Falls: भारतीय शेयर बाजारों ने सोमवार 24 नंवबर को गिरावट के साथ कारोबारी हफ्ते की शुरुआत की। आखिरी घंटे में हुई तेज बिकवाली के चलते सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ने अपनी शुरुआती बढ़त गंवा दी और लाल निशान में बंद हुए। सेंसेक्स दिन के हाई से 550 अंकों तक फिसल गया। वहीं निफ्टी लुढ़ककर 26,000 के नीचे आ गया।

कारोबार के दौरान सेंसेक्स एक समय 85,473.47 के स्तर तक पहुंच गया था। लेकिन अंत में यह 331 अंक या 0.39 फीसदी की गिरावट के साथ 84,900.71 पर बंद हुआ। निफ्टी में भी निफ्टी 50 में भी 108 अंकों या 0.42% की गिरावट आई और यह 25,959.50 पर बंद हुआ, जबकि कारोबार के दौरान यह 26,143 के स्तर तक पहुंच गया था।

आईटी को छोड़कर लगभग सभी सेक्टरोल इंडेक्स लाल निशान में बंद हुए। सबसे अधिक गिरावट रियल्टी, बैंकिंग, मेटल, FMCG और फाइनेंशियल शेयरों में देखने को मिली। बीएसई स्मॉलकैप और मिडकैप भी लाल निशान में रहे।

मार्केट एक्सपर्ट्स के मुताबिक, शेयर बाजार में आज की इस गिरावट के पीछे 4 बड़े कारण रहे-

सब समाचार

+ और भी पढ़ें