Get App

Stock Markets: शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन गिरावट, सेंसेक्स 880 अंक टूटा, निवेशकों को ₹2 लाख करोड़ का घाटा

भारतीय शेयर बाजार आज 9 मई को लगातार दूसरे दिन गिरावट के साथ बंद हुए। पाकिस्तान के साथ बढ़ते तनाव का असर निवेशकों के सेंटीमेंट पर पड़ा, जिसके चलते बिकवाली हुई। सेंसेक्स 880 अंक गिरकर बंद हुआ। वहीं निफ्टी लुढ़ककर 24,000 के स्तर पर आ गया। इसके चलते निवेशकों की संपत्ति करीब दो लाख करोड़ रुपये घट गई।

Vikrant singhअपडेटेड May 09, 2025 पर 7:22 PM
Stock Markets: शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन गिरावट, सेंसेक्स 880 अंक टूटा, निवेशकों को ₹2 लाख करोड़ का घाटा
BSE में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप आज घटकर 416.61 लाख करोड़ हो गया

Share Market Today: भारतीय शेयर बाजार आज 9 मई को लगातार दूसरे दिन गिरावट के साथ बंद हुए। पाकिस्तान के साथ बढ़ते तनाव का असर निवेशकों के सेंटीमेंट पर पड़ा, जिसके चलते बिकवाली हुई। सेंसेक्स 880 अंक गिरकर बंद हुआ। वहीं निफ्टी लुढ़ककर 24,000 के स्तर पर आ गया। इसके चलते निवेशकों की संपत्ति करीब दो लाख करोड़ रुपये घट गई। शेयर बाजार में मौजूद अस्थिरता का संकेत देने वाला इंडिया VIX इंडेक्स, शुक्रवार को 2.5 फीसदी उछल गया, जो निवेशकों के बीच बढ़ी हुई सतर्कता का संकेत है। आज के कारोबार के दौरान सबसे अधिक गिरावट रियल्टी, बैंकिंग, फाइनेंशियल और यूटिलिटी शेयरों में देखने को मिली। हालांकि दूसरी ओर कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, कैपिलट गुड्स और इंडस्ट्रियल शेयरों में आज खरीदारी देखने को मिली।

कारोबार के अंत में बीएसई सेंसेक्स 880.34 अंक या 1.10 फीसदी टूटकर 79,454.47 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला इंडेक्स 265.80 अंक या 1.10 फीसदी गिरकर 24,008 के स्तर पर बंद हुआ।

निवेशकों के ₹1.89 लाख करोड़ डूबे

बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन आज 9 मई को घटकर 416.61 लाख करोड़ रुपये पर आ गया, जो इसके पिछले कारोबारी दिन यानी गुरुवार 8 मई को 418.50 लाख करोड़ रुपये रहा था। इस तरह BSE में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप आज करीब 1.89 लाख करोड़ रुपये घटा है। या दूसरे शब्दों में कहें तो निवेशकों की संपत्ति में करीब 1.89 लाख करोड़ रुपये की गिरावट आई है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें