Get App

शेयर बाजार ने अचानक लिया यू-टर्न, सेंसेक्स दिन के हाई से 700 अंक टूटा, ये हैं 4 बड़े कारण

Share Market: भारतीय शेयर बाजारों में गुरुवार 22 जनवरी को शुरुआती तेजी के बाद तेज मुनाफावसूली देखने को मिली। ग्लोबल बाजारों से मिले मजबूत संकेतों के बीच सेंसेक्स और निफ्टी ने दिन की शुरुआत बढ़त के साथ की थी, लेकिन कुछ ही घंटों में निवेशकों ने ऊपरी स्तरों पर मुनाफा काटना शुरू कर दिया। इससे दोनों इंडेक्स अपने दिन के हाई से काफी नीचे आ गए

Vikrant singhअपडेटेड Jan 22, 2026 पर 12:30 PM
शेयर बाजार ने अचानक लिया यू-टर्न, सेंसेक्स दिन के हाई से 700 अंक टूटा, ये हैं 4 बड़े कारण
Share Markets: विदेशी निवेशकों ने लगातार 12वें दिन भारतीय शेयर बाजार से पैसे निकाले

Share Market Fall: भारतीय शेयर बाजारों में गुरुवार 22 जनवरी को शुरुआती तेजी के बाद तेज मुनाफावसूली देखने को मिली। ग्लोबल बाजारों से मिले मजबूत संकेतों के बीच सेंसेक्स और निफ्टी ने दिन की शुरुआत बढ़त के साथ की थी, लेकिन कुछ ही घंटों में निवेशकों ने ऊपरी स्तरों पर मुनाफा काटना शुरू कर दिया। इससे दोनों इंडेक्स अपने दिन के हाई से काफी नीचे आ गए।

सुबह करीब 9:48 बजे, निफ्टी 1.09 प्रतिशत की तेजी के साथ 25,430.3 के स्तर पर कारोबार था। वहीं बीएसई सेंसेक्स 1.03 प्रतिशत उछलकर 82,751.95 तक पहुंच गया था। यह तेजी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ग्रीनलैंड पर नरम रुख और यूरोपीय देशों पर टैरिफ लगाने की धमकी से पीछे हटने के बाद आई। हालांकि, यह तेजी ज्यादा देर टिक नहीं पाया।

जैसे-जैसे कारोबार आगे बढ़ा, शेयर बाजार में ऊंचे स्तरों पर बिकवाली देखने को मिली और सेंसेक्स अपने दिन के उच्चतम स्तर से करीब 700 अंकों से भी अधिक टूट गया, जबकि निफ्टी भी 25,200 के नीचे फिसल गया। दोपहर 12 बजे के करीब, सेंसेक्स 47.76 अंक या 0.05 फीसदी की मामूली बढ़त के साथ 81,957.39 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। वहीं निफ्टी 31.40 अंक 0.12 फीसदी की तेजी के साथ 25,188.90 के स्तप पर कारोबार कर रहा था।

शेयर बाजार में आज की इस तेज उठापटक के पीछे 3 बड़े कारण रहे-

सब समाचार

+ और भी पढ़ें