शुक्रवार, 8 मई को शेयर बाजार लगातार दूसरे दिन लाल है। खुलते ही सेंसेक्स पिछली क्लोजिंग से लगभग 553 अंक टूट गया। इन कुछ पलों में ही निवेशकों की दौलत से 52200 करोड़ रुपये से ज्यादा साफ हो गए। अमेरिका-ईरान के बीच हमले फिर शुरू होने और कच्चे तेल की कीमत में फिर उछाल आने से बाजार में गिरावट आई है। विदेशी संस्थागत निवेशकों की सेलिंग भी एक वजह है। शुक्रवार को सेंसेक्स लाल निशान में 77,631.94 पर खुला। तुरंत ही यह पिछली क्लोजिंग से 552.8 अंक टूटकर 77,291.72 के लो तक गया। इसी तरह निफ्टी भी गिरावट के साथ 24,233.65 पर खुला और फिर लगभग 168.5 अंक टूटकर 24,158.15 के लो तक गया।
