SGX Nifty के ट्रेंड से इस बात के संकेत मिल रहे हैं कि आज भारतीय बाजारों की शुरुआत कमजोरी के साथ हो सकती है। मंदी आशंकाओं से ग्लोबल बाजारों से संकेत बेहद खराब है। एशियाई बाजारों में गहरी लाली छाई है। SGX निफ्टी 200 प्वाइंट से ज्यादा फिसला है। डाओ फ्यूचर्स भी कमजोर नजर आ रहा था। डाओ जोंस शुक्रवार को 500 प्वाइंट टूटा था।