Market News: बैकिंग संकट, ऑयल प्राइस और FII निवेश सहित इन 10 चीजों से तय होगी बाजार की चाल

Market Next Week: पिछले हफ्ते शेयर बाजार पर बैंकिंग क्राइसिस का असर साफ नजर आया। इस संकट का असर इस हफ्ते भी शेयर मार्केट पर हावी रह सकता है। अमेरिकी ग्रोथ के आंकड़ों के साथ यहां 10 ऐसे फैक्टर्स के बारे में बता रहे हैं जो इस हफ्ते शेयर बाजार की चाल को प्रभावित कर सकता है

अपडेटेड Mar 27, 2023 पर 12:14 AM
Stock Market Today: इन 10 फैक्टर्स से तय होगी बाजार की चाल

Share Market Next Week: शेयर बाजार में पिछले हफ्ते जबरदस्त उतारचढ़ाव रहा है। 24 मार्च को खत्म हफ्ते में शेयर बाजार 1 फीसदी गिरावट के साथ बंद हुआ था। आने वाले हफ्ते में भी शेयर बाजार में जबरदस्त उतारचढ़ाव बरकरार रह सकता है। अगले हफ्ते मार्केट 30 मार्च को शेयर बाजार रामनवमी की वजह से बंद है। लिहाजा ट्रेडिंग के लिए एक दिन कम है। साथ ही F&0 एक्सपायरी भी अब 30 मार्च के बजाय एक दिन पहले 29 मार्च को होगी। आइए जानते हैं  कि आने वाले हफ्ते में किन-किन चीजों का बाजार पर असर हो सकता है।

बैंकिंग क्राइसिस

अमेरिका और यूरोप के बैंकिंग सिस्टम के हर अपडेट पर शेयर बाजार की नजर बनी रहेगी। पिछले हफ्ते जर्मनी के डोएचे बैंक (Deutsche Bank) से जुड़ी चिंताएं बढ़ने का आसार शेयर बाजार पर साफ नजर आया। बैंक के क्रेडिट डिफॉल्ट स्वैप (CDS) में तेजी आने के बाद 24 मार्ट को एक समय डोएचे बैंक के शेयर 14 फीसदी से ज्यादा टूट गए थे। 25 मार्च को इसके शेयर 6.5 फीसदी गिरकर बंद हुआ।


CDS एक तरह का इंश्योरेंस है जो किसी कंपनी के बॉन्डहोल्डर्स को किसी डिफॉल्ट के खिलाफ कवर देता है। अमेरिका में सिलिकॉन वैली बैंक के डूबने, सिग्नेचर बैंक के बंद होने और फर्स्ट रिपब्लिक बैंक को बचाने की कोशिशों के साथ पिछले हफ्ते क्रेडिट स्विस (Credit Suisse) के मुश्किल में फंसने चिंता और बढ़ गई है। इन चिंताओं के बढ़ने से अमेरिका और यूरोप के अधिकारियों ने फाइनेंशियल सेक्टर को बचाने के लिए कई कदम उठाए हैं।

अमेरिका की GDP ग्रोथ के आंकड़ों पर नजर

अमेरिका में 30 मार्च को कैलेंडर ईयर 2022 की चौथी तिमाही के GDP के नंबर जारी होने वाले हैं। इस पर भी बाजार की नजर बनी हुई है।

फरवरी में जारी दूसरे एडवांस एस्टिमेट के मुताबिक, अमेरिका की GDP ग्रोथ 2.7 फीसदी रहने की उम्मीद है। पहले इसके 2.9 फीसदी रहने का अनुमान लगाया गया था। वस्तुओं और सर्विस पर खर्च कम होने से ग्रोथ का अनुमान प्रभावित हुआ है। जुलाई-सितंबर 2022 में अमेरिकी इकोनॉमी की ग्रोथ 3.2 फीसदी रही थी।

डोमेस्टिक इकोनॉमिक आंकड़े

इस महीने के अंत में 31 मार्च को फरवरी का इंफ्रास्ट्रक्चर आउटपुट डेटा और फिस्कल डेफेसिट का आंकड़ा जारी होने वाला है। फिस्कल ईयर 2023 की दिसंबर तिमाही का करेंट अकाउंट और एक्सटर्नल डेट (External Debt) के आंकड़े जारी होने वाले हैं जो बाजार को प्रभावित कर सकते हैं।

फिस्कल ईयर 2023 में अप्रैल से लेकर जनवरी तक भारत का फिस्कल डेफेसिट बढ़कर 11.91 लाख करोड़ रुपए रहा है। यह पूरे वित्त वर्ष (FY 2023) के टारगेट का 67.8 फीसदी है। पिछले वित्त वर्ष के पहले 9 महीनों में फिस्कल डेफेसिट 58.9 फीसदी था।

ग्लोबल इकोनॉमिक डेटा प्वाइंट्स

अगले हफ्ते इन ग्लोबल इकोनॉमिक आंकड़ों से भी शेयर बाजार प्रभावित हो सकता है।

marketnऑयल प्राइस

ऑयल प्राइस की कीमतों में नरमी से भारत जैसे नेट इंपोर्टर्स देशों को फायदा हुआ है। इससे ना सिर्फ इक्विटी मार्केट बल्कि इकोनॉमी को भी सपोर्ट मिल रहा है।

FII निवेश से भी तय होगी चाल

भारतीय शेयर बाजार से लगातार विदेश निवेशक (FII) पैसा निकाल रहे हैं जिसकी वजह इक्विटी मार्केट में कमजोरी बनी हुई है। ग्लोबल मार्केट की चिंताओं को देखते हुए मुमकिन है कि आने वाले हफ्तों में भी विदेशी निवेशक हाथ बांधकर निवेश कर सकते हैं। इस हफ्ते विदेशी निवेशकों ने 6654 करोड़ रुपए की शुद्ध बिकवाली की है। जबकि डोमेस्टिक निवेशकों ने 9430 करोड़ रुपए की नेट खरीदारी की है।

टेक्निकल व्यू

निफ्टी ने डेली और वीकली चार्ट पर बीयरिश कैंडलस्टिक पैटर्न बनाया है। लगातार दूसरे हफ्ते निफ्टी में लोअर टॉप और लोअर बॉटम बना हुआ है जिससे निवेशक नर्वस हैं।

F&O में क्या होगा?

ऑप्शंस डेटा से यह संकेत मिल रहा है कि निफ्टी-50 नियर टर्म में 16800-17200 के लेवल के आसपास ट्रेड कर सकता है। वहीं ब्रॉडर रेंज में इसके 16,500-17,500 के करीब ट्रेड करने की उम्मीद है।

India Vix से क्या मिल रहा संकेत?

लगातार तीसरे हफ्ते वोलैटिलिटी इंडेक्स में इजाफा हुआ है। वैसे अभी भी यह पिछले हफ्ते के रेंज में ही है। India Vix डर का इंडेक्स है इससे पता चलता है कि बाजार में उतारचढ़ाव का कितना खतरना है। पिछले हफ्ते यह 3.2 फीसदी बढ़कर 15.24 फीसदी हो गया है। वहीं पिछले तीन हफ्तों में यह 25 फीसदी बढ़ चुका है।

कॉरपोरेट एक्शन

आने वाला हफ्ता कॉरपोरेट एक्शन के हिसाब से काफी अहम रहने वाला है। हिंदुस्तान जिंक, SBI कार्ड्स, एंजल वन, क्रिसिल, द्वारिकेश शुगर और इंद्रप्रस्थ गैस एक्ट डिविडेंड होने वाले हैं। वहीं Symphony और गोदावरी पावर एंड इस्पात अगले हफ्ते एक्स-बायबैक होने वाले हैं।

DIVIDEND

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।