पिछले 4 कारोबारी सत्र में इनवेस्टर्स की वेल्थ 12.75 लाख करोड़ रुपए बढ़ी, जानिए किन सेक्टर में आई तेजी 

Share Market Updates: सोमवार को सेंसेक्स 545.25 अंक यानि करीब 0.95% की तेजीके साथ 58,115.50 पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान सेंसेक्स ने 58,170.67 का इंट्राडे हाई भी टच किया। वहीं निफ्टी 181.80 अंक यानि 1.06% की तेजी के साथ 17,340.05 पर बंद हुआ है

अपडेटेड Aug 01, 2022 पर 11:10 PM
Story continues below Advertisement
FPI का निवेश बढ़ने और क्रूड के प्राइस घटने से शेयर बाजार में तेजी आई है

Share Market News: भारतीय शेयर बाजार में एकबार फिर तेजी लौटी है। सोमवार को कारोबार के अंत में सेंसेक्स 58,100 के ऊपर और निफ्टी 17,300 के ऊपर बंद होने में कामयाब रहा। FPI (फॉरेन पोर्टफोलियो इनवेस्टमेंट ) के एकबार फिर निवेश बढ़ाने, क्रूड की कीमतों में नरमी से बाजार को बल मिला है।

सोमवार को सेंसेक्स 545.25 अंक यानि करीब 0.95% की तेजीके साथ 58,115.50 पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान सेंसेक्स ने 58,170.67 का इंट्राडे हाई भी टच किया। वहीं निफ्टी 181.80 अंक यानि 1.06% की तेजी के साथ 17,340.05 पर बंद हुआ है।

इसके साथ ही आज मंथली ऑटो सेल्स और मैन्युफैक्चरिंग के डेटा भा आए हैं। कंपनी ने तीसरी तिमाही के नतीजे भी जारी किए हैं जिससे शेयर बाजार को सपोर्ट मिला। शेयर बाजार की यह तेजी पिछले कुछ दिनों से जारी है। पिछले 4 कारोबारी सत्र में इनवेस्टर्स की वेल्थ 12.75 लाख करोड़ रुपए बढ़ गई है।


आज जिन सेक्टर में सबसे ज्यादा तेजी रही उनमें मेटल स्टॉक्स सबसे ऊपर रहे। इसके बाद बैंकिंग, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, कैपिटल गुड्स और ऑयल एंड गैस सेक्टर के शेयरों में सबसे ज्यादा तेजी दिखी है।

1 अगस्त को कारोबार बंद के होने के बाद BSE का मार्केट कैप 270,29,915.21 करोड़ रुपए है। 26 जुलाई के मुकाबले सोमवार को कारोबार खत्म होने के बाद BSE का मार्केट वैल्यूएशन 12,74,885.77 करोड़ रुपए बढ़कर 2,57,55,029.44 करोड़ रुपए पहुंच गया।

इस साल जून में विदेशी निवेशकों ने मार्केट से 50,203 करोड़ रुपए निकाले थे। 2022 में किसी एक महीने में FPI की तरफ से निकाली गई यह सबसे बड़ी रकम थी। फिस्कल ईयर 2023 की पहली तिमाही में विदेशी निवेशकों ने 1,07,340 करोड़ रुपए के शेयर बेचे थे।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।