Share Market: शेयर बाजार में निवेशकों के ₹78,000 करोड़ डूबे, सेंसेक्स 159 अंक लुढ़का

Share Market Close: भारतीय शेयर बाजार आज यानी बुधवार 19 अप्रैल को लगातार तीसरे दिन गिरावट के साथ बंद हुए। सेंसेक्स 160 अंक लुढ़ककर बंद हुआ। वहीं निफ्टी गिरकर 17,600 के स्तर पर आ गया। इसके चलते शेयर बाजार में आज निवेशकों की करीब 78 हजार करोड़ रुपये की संपत्ति डूब गई

अपडेटेड Apr 19, 2023 पर 9:15 PM
Story continues below Advertisement
BSE में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप आज घटकर 265.16 लाख करोड़ रुपये हो गया

Share Market Close: भारतीय शेयर बाजार आज यानी बुधवार 19 अप्रैल को लगातार तीसरे दिन गिरावट के साथ बंद हुए। सेंसेक्स 160 अंक लुढ़ककर बंद हुआ। वहीं निफ्टी गिरकर 17,600 के स्तर पर आ गया। इसके चलते शेयर बाजार में आज निवेशकों की करीब 78 हजार करोड़ रुपये की संपत्ति डूब गई। ब्रॉडर मार्केट की बात करें तो बीएसई का मिडकैप इंडेक्स आज 0.18 फीसदी लुढ़ककर बंद हुआ। वहीं स्मॉलकैप 0.12 फीसदी बढ़कर बंद हुआ। आज के कारोबार के दौरान आईटी, टेक, पावर और यूटिलिटी शेयरों में सबसे अधिक गिरावट देखने को मिली। वहीं मेटल और रियल्टी शेयरों में मामूली तेजी रही।

कारोबार के अंत में, बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का 30 शेयरों वाला सूचकांक सेंसेक्स (Sensex) 159.21 अंक या 0.27% फीसदी गिरकर 59,567.80 अंक पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का 50 शेयरों वाला सूचकांक निफ्टी (Nifty) 41.40 अंक या 0.23% फीसदी टूटकर 17,618.75 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।

निवेशकों को 78,000 करोड़ का घाटा

बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन आज 19 अप्रैल को घटकर 265.16 लाख करोड़ रुपये पर आ गया, जो इसके पिछले कारोबारी दिन यानी मंगलवार 18 अप्रैल को 265.94 लाख करोड़ रुपये था। इस तरह BSE में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप आज करीब 78 हजार करोड़ रुपये घटा है। या दूसरे शब्दों में कहें तो निवेशकों की वेल्थ में करीब 78 हजार करोड़ रुपये की गिरावट आई है।


सेंसेक्स के इन 5 शेयरों में रही सबसे अधिक तेजी

सेंसेक्स के 30 में से 9 शेयर आज बढ़त के साथ बंद हुए। इसमें भी एक्सिस बैंक (Axis Bank) के शेयरों में सबसे अधिक 1.05 फीसदी की तेजी दर्ज की गई। इसके बाद महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M), भारती एयरटेल (Bharti Airtel), एचडीएफसी (HDFC) और एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) के शेयरों में सबसे अधिक तेजी रही और ये करीब 0.65% से लेकर 0.90% तक की तेजी के साथ बंद हुए।

यह भी पढ़ें- शेयर बाजार के बाजीगर फार्मा स्टॉक्स, जो अपने निचले स्तरों से 60% तक हुए रिकवर, क्या हैं आपके पास

सेंसेक्स के इन 5 शेयरों में रही सबसे अधिक गिरावट

वहीं सेंसेक्स के बाकी 21 शेयर आज गिरावट के साथ बंद हुए। इसमें भी एचसीएल टेक (HCL Tech) के शेयरों में सबसे अधिक 2.39% की गिरावट रही। इसके बाद टेक इंडसइंड बैंक (IndusInd Bank), इंफोसिस (Infosys), विप्रो (Wipro) और एनटीपीसी (NTPC) के शेयरों में सबसे अधिक फिसलन रही और ये करीब 1.71% से लेकर 2.35% तक की गिरावट के साथ बंद हुए।

सेंसेक्स के बाकी शेयरों का क्या रहा हाल इसे आप नीचे दिए गए तस्वीर में देख सकते हैं-

sensexstock

1,904 शेयरों में तेजी

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर आज बढ़त के साथ बंद होने वाले शेयरों की संख्या अधिक रही। एक्सचेंज पर कुल 3,633 शेयरों में आज कारोबार देखने को मिला। इसमें से 1,818 शेयर बढ़त के साथ बंद हुए। वहीं 1,694 शेयरों में गिरावट देखी गई। जबकि 121 शेयर बिना किसी उतार-चढ़ाव के सपाट बंद हुए।

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।