Get App

Share Market: शेयर बाजार में निवेशकों के ₹78,000 करोड़ डूबे, सेंसेक्स 159 अंक लुढ़का

Share Market Close: भारतीय शेयर बाजार आज यानी बुधवार 19 अप्रैल को लगातार तीसरे दिन गिरावट के साथ बंद हुए। सेंसेक्स 160 अंक लुढ़ककर बंद हुआ। वहीं निफ्टी गिरकर 17,600 के स्तर पर आ गया। इसके चलते शेयर बाजार में आज निवेशकों की करीब 78 हजार करोड़ रुपये की संपत्ति डूब गई

Vikrant singhअपडेटेड Apr 19, 2023 पर 9:15 PM
Share Market: शेयर बाजार में निवेशकों के ₹78,000 करोड़ डूबे, सेंसेक्स 159 अंक लुढ़का
BSE में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप आज घटकर 265.16 लाख करोड़ रुपये हो गया

Share Market Close: भारतीय शेयर बाजार आज यानी बुधवार 19 अप्रैल को लगातार तीसरे दिन गिरावट के साथ बंद हुए। सेंसेक्स 160 अंक लुढ़ककर बंद हुआ। वहीं निफ्टी गिरकर 17,600 के स्तर पर आ गया। इसके चलते शेयर बाजार में आज निवेशकों की करीब 78 हजार करोड़ रुपये की संपत्ति डूब गई। ब्रॉडर मार्केट की बात करें तो बीएसई का मिडकैप इंडेक्स आज 0.18 फीसदी लुढ़ककर बंद हुआ। वहीं स्मॉलकैप 0.12 फीसदी बढ़कर बंद हुआ। आज के कारोबार के दौरान आईटी, टेक, पावर और यूटिलिटी शेयरों में सबसे अधिक गिरावट देखने को मिली। वहीं मेटल और रियल्टी शेयरों में मामूली तेजी रही।

कारोबार के अंत में, बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का 30 शेयरों वाला सूचकांक सेंसेक्स (Sensex) 159.21 अंक या 0.27% फीसदी गिरकर 59,567.80 अंक पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का 50 शेयरों वाला सूचकांक निफ्टी (Nifty) 41.40 अंक या 0.23% फीसदी टूटकर 17,618.75 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।

निवेशकों को 78,000 करोड़ का घाटा

बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन आज 19 अप्रैल को घटकर 265.16 लाख करोड़ रुपये पर आ गया, जो इसके पिछले कारोबारी दिन यानी मंगलवार 18 अप्रैल को 265.94 लाख करोड़ रुपये था। इस तरह BSE में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप आज करीब 78 हजार करोड़ रुपये घटा है। या दूसरे शब्दों में कहें तो निवेशकों की वेल्थ में करीब 78 हजार करोड़ रुपये की गिरावट आई है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें