Get App

Share Market Rally: धनतेरस पर Sensex में झमाझम 1000 अंकों की रिकवरी, 4 वजहों से लौटी रौनक लेकिन डर का कांटा 16 के पार

Share Market Rally: हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन आज धनतेरस के मौके पर मार्केट ने शानदार रिकवरी की। डे-लो से सेंसेक्स (Sensex) 1000 प्वाइंट्स से अधिक उछल पड़ा तो निफ्टी (Nifty) 4 अगस्त के बाद पहली बार 24700 के पार पहुंच गया। जानिए मार्केट में इस रौनक की चार वजह और मार्केट में घबराहट कितनी है

Edited By: Jeevan Deep Vishawakarmaअपडेटेड Nov 06, 2026 पर 11:11 AM
Share Market Rally: धनतेरस पर Sensex में झमाझम 1000 अंकों की रिकवरी, 4 वजहों से लौटी रौनक लेकिन डर का कांटा 16 के पार
एक कारोबारी दिन पहले 5 नवंबर को सेंसेक्स की वीकली एक्सपायरी के दिन सेंसेक्स (Sensex) 2008.61 प्वाइंट्स यानी 2.60% की बढ़त के साथ 79310.01 और निफ्टी 50 (Nifty 50) 576.00 प्वाइंट्स यानी 2.40% के उछाल के साथ 24536.60 पर बंद हुआ था।

Share Market Rally: अमेरिकी मिडटर्म इलेक्शन में विपक्षी पार्टी डेमोक्रेट की धमाकेदार जीत की खुमारी अभी भी भारतीय मार्केट पर छाई हुई है और लगातार सातवें दिन मार्केट में रौनक है। वैश्विक बाजारों में हाहाकार के बावजूद धनतेरस (Dhanteras) के मौके पर आज सेंसेक्स और निफ्टी ने निचले स्तर से जोरदार रिकवरी की। दिन के निचले स्तर से सेंसेक्स 1000 प्वाइंट्स से अधिक ऊपर चढ़ गया तो निफ्टी 23400 के नीचे से रिकवर करते हुए 24700 के पार पहुंच गया। निफ्टी 4 अगस्त के बाद पहली बार इंट्रा-डे में 24,700 के पार गया है तो सेंसेक्स 5 मार्च के बाद 80 हजार के पार।

हालांकि ब्रोडर लेवल पर भारी दबाव बना हुआ है और स्मॉलकैप स्पेस में बिकवाली की आंधी अधिक तेज चल रही है। निफ्टी मिडकैप 100 में करीब 1% की गिरावट है तो निफ्टी स्मॉलकैप 100 में डेढ़ फीसदी से अधिक की गिरावट है। साथ ही मार्केट में डर बढ़ा है और इसे मापने वाला इंडिकेटर India VIX फिलहाल 8.24% के उछाल के साथ 16.87 पर है। इसके अधिक होने का मतलब शॉर्ट टर्म में वोलैटिलिटी हाई होने की आशंका है।

अब घरेलू इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्सेज की बात करें तो फिलहाल 11:02 AM पर सेंसेक्स (Sensex) 410.53 प्वाइंट्स यानी 0.52% की बढ़त के साथ 79,720.54 और निफ्टी 50 (Nifty 50) 65.65 प्वाइंट्स यानी 0.27% के उछाल के साथ 24,602.25 पर है। इंट्रा-डे में बात करें तो शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 293.96 प्वाइंट्स टूटकर 79,016.05 तक आया था, जिससे फिर यह 1028.62 प्वाइंट्स रिकवर होकर 80,044.67 तक पहुंचा तो दूसरी तरफ निफ्टी 148.55 प्वाइंट्स फिसलकर 24,388.05 तक आया, जिससे फिर यह 314.55 प्वाइंट्स चढ़कर 24,702.60 तक पहुंचा।

Share Market Rally: ये है वजह

सब समाचार

+ और भी पढ़ें