Share market rally: बाजार से खत्म हुआ ट्रंप के टैरिफ का डर, अनुज सिंघल से जानें RBI पॉलिसी से पहले कहां करना चाहिए फोकस

अनुज सिंघल ने कहा कि लॉन्ग रहें, 23,550 का SL लगाएं। 23,650 तक की हर गिरावट को खरीदें। लॉन्ग सौदों में 23,550 का SL रखें। अभी के लिए शॉर्ट के बारे में सोचें नहीं। कल ऊपरी स्तरों पर शॉर्ट करके क्या मिला होगा?ये बाजार अब लेवल का नहीं, सेंटिमेंट का है। सेंटिमेंट अब शॉर्ट कवरिंग के मूड में है

अपडेटेड Feb 05, 2025 पर 9:09 AM
Story continues below Advertisement
अनुज सिंघल ने कहा बाजार में पहले भी एक बड़ी रैली हुई थी। पिछली बार की रैली में काफी लोग फंसे थे।

सीएनबीसी-आवाज़ के मैनेजिंग एडिटर अनुज सिंघल ने कहा परसों से CNBC-आवाज़ पर तेजी का नजरिया था। कल सुबह भी कहा मुनाफा बुक मत करिये, स्टॉप लॉस ट्रेल कीजिए। अब आपको लॉन्ग पोजिशन से स्टॉप लॉस ही निकालेगा। अब अपने स्टॉप लॉस को 23,550 पर ले आएं। अगर RBI पॉलिसी में रेट कट आया तो 24,500 पर मुनाफा बुक करने का मौका मिलेगा । अभी भी हर कोई डरा हुआ है। ज्यादातर लोग कल की तेजी में हिस्सा ही नहीं ले पाए होंगे। कल आखिरकार FIIs वापस लौटे हैं। FIIs ने कल कैश में छोटी खरीदारी की, वायदा में शॉर्ट कवरिंग की। इस तेजी में छोटे शेयर और फंसी हुई पोजिशन से निकलें। इस बार खराब शेयरों में "फंसना मना है"।

बाजार: आज के संकेत

अनुज सिंघल ने कहा अब बाजार टैरिफ सुनकर नहीं डरने वाला है। अमेरिकी बाजार खुद सोमवार के नुकसान से रिकवर कर चुके हैं। आज दिल्ली में विधानसभा चुनाव हैं। आज ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महाकुंभ में डुबकी लगाएंगे। अगर BJP दिल्ली जीती तो बाजार में एक और बड़ी तेजी होगी। बाजार के लिए अब सबसे बड़ा संकेत RBI पॉलिसी है । परसों RBI की पॉलिसी है, बैंक, ऑटो, NBFCs पर नजर रखें। हर गिरावट में पॉलिसी से संबंधित शेयरों में खरीदारी आएगी।


बाजार: क्या बदल गया है बड़ा ट्रेंड?

अनुज सिंघल ने कहा बाजार में पहले भी एक बड़ी रैली हुई थी। पिछली बार की रैली में काफी लोग फंसे थे। तो सवाल लाजिमी है कि क्या ये भी काउंटर ट्रेंड रैली है?पिछली बार की रैली में 24,800 पर जाकर टॉप बना था। तकनीकी तौर पर इस बार 24,500-25,000 फिर रजिस्टेंस बनेगा। इस बार में और पिछली बार की तेजी में एक फर्क है। पिछली बार की तेजी शुद्ध रूप से होप ट्रेड थीइस बार की तेजी में मैक्रो तड़का है। इस तेजी की शुरुआत RBI के liquidity बढ़ाने वाले कदम से हुई। रैली को ड्रीम बजट से बड़ा बल मिला, खासकर टैक्स कट से। लेकिन ये तो बाद में पता चलेगा कि रैली टिकेगी या नहीं । इस तेजी का शुरुआती प्वाइंट बेहद शानदार है।

निफ्टी पर रणनीति

अनुज सिंघल ने कहा कि लॉन्ग रहें, 23,550 का SL लगाएं। 23,650 तक की हर गिरावट को खरीदें। लॉन्ग सौदों में 23,550 का SL रखें। अभी के लिए शॉर्ट के बारे में सोचें नहीं। कल ऊपरी स्तरों पर शॉर्ट करके क्या मिला होगा?ये बाजार अब लेवल का नहीं, सेंटिमेंट का है। सेंटिमेंट अब शॉर्ट कवरिंग के मूड में है। इस रैली में अब 24,800, 25,000 और 25,500 का लक्ष्य रखें। SL ही अब आपको इस सौदे से बाहर निकालेगी।

बैंक निफ्टी पर रणनीति

अनुज सिंघल ने कहा कि बैंक निफ्टी मैक्रो फैक्टर्स की वजह से आउटपरफॉर्म कर रहा है। RBI पॉलिसी अब बड़ा ट्रिगर है। बैंक निफ्टी में 2000 प्वाइंट्स की एक और तेजी संभव है। अब स्टॉप लॉस को 49,500 पर ट्रेल करें और लॉन्ग बने रहें। हर 200-300 प्वाइंट की गिरावट पर खरीदारी करें।

Nifty Strategy for Today: मोमेंटम में निफ्टी 23956 का भी दिखा सकता है स्तर, जानें बैंक निफ्टी के लिए कौन से लेवल हैं अहम

(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।